एक्सप्लोरर

Congress Rift: अमित शाह के बाद अजीत डोभाल से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- कांग्रेस से दूंगा इस्तीफा

Congress Rift: अमरिंदर सिंह ने इस बात का ऐलान कर दिया कि वो कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं और अब ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते जहां उनका तिरस्कार किया गया है. हालांकि वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे.

Congress Rift: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लगातार नए कदम उठाते हुए देखा जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अब अमरिंदर सिंह ने अजीत डोभाल से मुलाकात की है. इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं. हालांकि अमरिंदर सिंह ने ये भी कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज इस बात का ऐलान कर दिया कि वो कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं और अब ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते जहां उनका तिरस्कार किया गया है. हालांकि कैप्टन अमरिंदर ने ये भी स्पष्ट किया कि वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे. इससे पहले बुधवार शाम को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी थी कि कैप्टन बीजेपी का दामन भी थाम सकते हैं. हालांकि बीजेपी में जाने की बात कैप्टन नकार चुके हैं.

वहीं आज दोपहर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. जिसके तुरंत बाद अजीत डोभाल की गृह मंत्री अमित शाह से लंबी मुलाकात हुई. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पंजाब के संदर्भ में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दिए. कैप्टन पहले भी कह चुके हैं कि पंजाब पाकिस्तान से सटा बॉर्डर स्टेट है, जिसे संभालना सिद्धू या किसी और के बस की बात नहीं है.

वहीं राजनीति में अमरिंदर सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए.

यह भी पढ़ें:
Amarinder Singh On Congress: कांग्रेस छोड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी को लेकर भी रुख किया साफ
पंजाब: फिलहाल BJP ज्वॉइन नहीं करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस से जल्द दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget