एक्सप्लोरर

Amarinder Singh On Congress: कांग्रेस छोड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी को लेकर भी रुख किया साफ

Amarinder Singh On Congress: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली थी.

Amarinder Singh On Congress: कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देंगे. उन्होंने कहा कि मैं अपमान सहन नहीं करुंगा. अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर कैप्टन का बयान जारी किया है.

उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे लेकिन आगे कांग्रेस में भी रहने का इरादा नहीं है. वरिष्ठ नेताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है. वरिष्ठ नेताओं को पूरी तरह दरकिनार करने से कांग्रेस का पतन हो रहा है. कैप्टन ने आगे के रुख को लेकर कहा कि अभी भी इस पर विचार जारी है.

दरअसल, 18 सितंबर को नवजोत सिंह सिद्धू से तकरार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पहले बार 28 सितंबर को अमरिंदर सिंह दिल्ली आए और उन्होंने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद से अमरिंदर सिंह के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी. हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गृहमंत्री के साथ उन्होंने किसानों के मुद्दे पर चर्चा की.

अमरिंदर सिंह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की. इसको लेकर कैप्टन ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा स्थिति के संबंध में चर्चा हुई है. दरअसल, सीमावर्ती राज्य होने की वजह से अमरिंदर सिंह लगातार स्थिरता को लेकर बयान देते रहे हैं.

अमरिंदर सिंह ने प्राइवेट चैनल एनडीटीवी से बातचीत में जोर देकर कहा, ‘‘फिलहाल मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन लंबे समय नहीं रहूंगा. मैंने स्पष्ट किया है कि 52 साल से मैं राजनीति में हूं और लंबे समय से कांग्रेस में हूं. अगर 50 साल के बाद मेरी विश्वसनीयता पर संदेह किया गया, विश्वास नहीं किया गया तो फिर क्या रह गया था. ऐसे में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया.’’

Punjab Elections 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब में सबको मिलेगा मुफ्त इलाज, वक्त आने पर करेंगे सीएम उम्मीदवार का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget