एक्सप्लोरर

पंजाब: फिलहाल BJP ज्वाइन नहीं करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस से जल्द दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र

राजनीति में अमरिंदर सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में खुद को 'अपमानित' महसूस किए जाने का दावा करके हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले भी बवाल मचा और इस्तीफा देने के बाद भी बवाल मचा है. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. हालांकि सूत्रों ने बताया है कि अमरिंदर सिंह जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं. कल अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

अमरिंदर-शाह की मुलाकात के बाद अटकलों का दौर जारी

राजनीति में अमरिंदर सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए.

यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे. इस बीच सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी ने कैप्टन को दो विकल्प दिए हैं.

  • पहला विकल्प- बीजेपी ने पार्टी में शामिल होने या नहीं होना का फैसला कैप्टन पर छोड़ दिया है.
  • दूसरा विकल्प- पंजाब में बीजेपी अलग से कैप्टन अमरिंदर को सपोर्ट कर सकती है.

कल अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर की करीब 45 मिनट तक मुलाकात हुई. अमित शाह के बाद कैप्टन अमरिंदर अब जेपी नड्डा से मिल सकते हैं.

अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में खुद को 'अपमानित' महसूस किए जाने का दावा करके हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद पार्टी ने दलित सिख नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है. चन्नी के सीएम बनने के बाद लग रहा था कि पंजाब कांग्रेस की लड़ाई अब खत्म हो गई है, लेकिन दो दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया.

यह भी पढ़ें-

पंजाब में कांग्रेस के झगड़े में नया मोड़, आज दोपहर तीन बजे सीएम चन्नी से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी बवाल, अभी खत्म नहीं हुआ ‘ढाई-ढाई साल सीएम’ रहने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget