एक्सप्लोरर

Aero India 2023: स्वदेशी ट्रेनर एयरक्राफ्ट पर फिर लगाया गया हनुमान जी फोटो, 3 दिनों पहले हटाया गया था

Aero India Show 2023: एयरो इंडिया शो में  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के स्वदेशी सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट HLFT-42 पर फिर से हनुमान जी की तस्वीर लगाने से विवाद बढ़ सकता है.

Aero India Show 2023: बेंगलुरु में चल रहे एयरो-इंडिया 2023 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के स्वदेशी सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट HLFT-42 पर फिर से हनुमान जी की फोटो को शुक्रवार (17 फरवरी) को लगा दिया गया. 

एएचएल (HAL) ने HLFT-42 से तीन दिन पहले यानी मंगलवार( 14 फरवरी) को हनुमानजी को तस्वीर को विवाद बढ़ने पर हटा दिया था. इस पर एएचएल के सीएमडी सीबी अनंतकृष्णन ने कहा था यह जानबूझकर नहीं किया गया. दरएअसल एचएलएफटी पर एयरो इंडिया 2023 के पहले दिन एचएएल ने विमान का प्रदर्शन किया था. इस दौरान देखा गया था उसके पिछले भाग पर हनुमान जी की फोटो लगी हुई थी.

HLFT-42 की खासियत क्या है? 
HLFT-42 में एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड अरे, एलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, वायर कंट्रोल के इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक विद फ्लाई सहित कई विमानन सुविधाएं है. इसमें उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के सभी प्रकार, प्रचंड हल्के युद्धक हेलीकॉप्टर और हल्के यूटिलिटी हेलीकॉप्टर शामिल है. 

कितने समझौते हुए?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एयरो-इंडिया में 266 भागीदारी की घोषणाओं पर हस्ताक्षर हुए. इनमें 201 समझौता ज्ञापन (MOU), 53 बड़ी घोषणाएं और नौ उत्पादों की पेशकश शामिल है. माना जा रहा है कि एयरो इंडिया में करीब 80,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल हो सकता है. एक एमओयू हेलीकॉप्टर इंजनों के डिजायन, विकास, विनिर्माण और आजीवन सहयोग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और फ्रांस की सेफ्रन हेलीकॉप्टर इंजन्स के बीच हुआ है. 

समझौते और एमओयू ऑपचारिक रूप से ‘बंधन’ समारोह नामक कार्यक्रम में हुए. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय रक्षा उद्योग की शीर्ष हस्तियां और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे. रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, “बंधन समारोह में 80,000 करोड़ रुपये की 266 साझेदारियां हुईं, जिनमें 201 एमओयू, 52 प्रमुख घोषणाएं, नौ उत्पादों की पेशकश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (ट्रांसफर्स ऑफ टेक्नोलॉजी) शामिल हैं.”

बता दें कि बेंगलुरु के बाहर येलहंका वायु सेना स्टेशन परिसर में एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसमें लगभग 100 देशों की लगभग 700 रक्षा कंपनियां और प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- Aero India 2023: HAL ने एयरक्राफ्ट HLFT-42 से हटाई हुनुमान जी की फोटो, कंपनी ने बताई वजह
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget