एक्सप्लोरर

Hindu-Muslim Population: 25 साल बाद दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश बन जाएगा भारत, जानें कितनी होगी आबादी; प्यू रिसर्च की ये रिपोर्ट चौंका देगी

प्यू रिसर्च के अनुसार, 2050 तक भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी होगी. पढ़ें इस जनसांख्यिकीय बदलाव के पीछे के आंकड़े और कारण.

Hindu-Muslim Population Of India: अमेरिका स्थित प्यू रिसर्च सेंटर की तरफ से साल 2015 में प्रकाशित एक स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि साल 2050 तक भारत में मुस्लिम जनसंख्या इतनी बढ़ जाएगी कि वह दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा. वर्तमान में यह स्थान इंडोनेशिया के पास है, लेकिन भारत की तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की उच्च वृद्धि दर इसे बदल सकती है.

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2050 तक भारत की कुल आबादी 166 करोड़ हो जाएगी, जिसमें हिंदुओं की आबादी 130 करोड़ और मुस्लिम की 31 करोड़ रहने की संभावना है. उस वक्त तक दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी में भारत का हिस्सा 11 फीसदी रहेगा. यह बदलाव केवल संख्या का नहीं बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विमर्श में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला जनसांख्यिकीय परिवर्तन होगा.

1951 से 2011 के बीच कितने हिंदू-मुस्लिम? 

1951 से 2011 तक भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्ति धार्मिक आधार पर काफी विविध रही है. प्यू रिसर्च की तरफ से पेश आंकड़े यह स्पष्ट करते हैं कि मुस्लिम जनसंख्या में सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज की गई है. साल 1951 में मुसलमानों की आबादी 3 करोड़ 54 लाख थी, जो साल 2011 में 17 करोड़ 20 लाख हो गई. इस दौरान मुसलमानों की आबादी में 386 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वहीं 1951 में हिंदुओं की आबादी 30 करोड़ थी, जो साल 2011 में 96 करोड़ के पार चली गई. इस दौरान 218 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो मुसलमानों की तुलना में 168 फीसदी कम है. इसके अलावा सिख और ईसाई की आबादी में 1951 से लेकर 2011 के बीत क्रमांश 235 और 232 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि की दर भले ही तेज़ रही हो, लेकिन इसका एक प्रमुख पहलू यह भी है कि समय के साथ प्रजनन दर में गिरावट दर्ज की गई है.

हिंदू और मुस्लिम आबादी की प्रजनन दर में गिरावट 

प्यू रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों में प्रजनन दर में स्पष्ट गिरावट आई है, जो जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है. अगर मुसलमानों में प्रजनन दर को देखें तो साल 1992-93 में मुस्लिम महिलाओं का प्रजनन दर 4.4 फीसदी था, जो साल 2022 में 2.3 हो गया. इस बीच 47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं साल 1992-93 में हिंदू महिलाओं का प्रजनन दर 3.3 था, जो साल 2022 में 1.9 हो गया. इस बीच 42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह आंकड़े बताते हैं कि मुस्लिम महिलाओं में प्रजनन दर में तेज़ गिरावट आई है, जिससे यह धारणा टूटती है कि मुस्लिम समुदाय अनियंत्रित रूप से जनसंख्या बढ़ा रहा है.

क्या जनसंख्या वृद्धि सामाजिक चिंता का विषय है?
धार्मिक जनसंख्या के आंकड़े अक्सर राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में भावनात्मक और विवादास्पद मुद्दा बन जाते हैं, लेकिन वास्तविक आंकड़ों की व्याख्या से स्पष्ट होता है कि मुस्लिम जनसंख्या की वृद्धि प्राकृतिक और शिक्षा/संपत्ति पहुंच जैसे कारकों पर आधारित है.प्रजनन दर में गिरावट का रुझान सभी समुदायों में समान रूप से दिखाई दे रहा है. 2050 तक भारत बहुधार्मिक लेकिन सामाजिक रूप से अधिक समान जनसंख्या संरचना की ओर बढ़ रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget