एक्सप्लोरर

राहुल गांधी से बेहतर नेता हैं अभिषेक बनर्जी, बीजेपी नेता दिलीप घोष ने दिया बड़ा बयान

दिलीप घोष के बयान पर TMC नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'दिलीप घोष के खिलाफ पार्टी में साजिश हुई है. यही वजह है कि वह निराश हैं. मैं आपसे विनती करता हूं, एक और पार्टी बना लीजिए.'

पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बेहतर हैं. आप देखिए कि अभिषेक बनर्जी का भाषण बहुत समझदारी भरा होता है.'

दिलीप घोष ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में अभिषेक बनर्जी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और भारी संख्या में उन्हें वोट मिले. अभिषेत बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब विपक्ष की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. अभिषेक काम कर रहे हैं और जनता उनसे प्यार करती है. दिलीप घोष के इस बयान के बाद अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं.

टीएमसी ने क्या कहा?

दिलीप घोष के बयान पर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'दिलीप घोष के खिलाफ पार्टी में साजिश हुई है. यही वजह है कि वह निराश हैं. मैं आपसे विनती करता हूं, एक और पार्टी बना लीजिए. लेकिन हार मत मानना ​​मेरे दोस्त, बल्कि जोर से बोलो.'

पार्टी से नाराज चल रहे हैं दिलीप घोष!

राज्य में अटकले हैं कि बीजेपी नेता दिलीप घोष अपनी ही पार्टी से काफी समय से नाराज चल रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में जब बीजेपी को मनमाफिक नतीजे नहीं मिले थे, तब भी उनकी नाराजगी दिखी थी. बंगाल में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखने वाली बीजेपी, 2024 के लोकसभा चुनावों में 2019 के नतीजे भी नहीं दोहरा पाई थी. पार्टी को सिर्फ 12 सीटों पर ही जीत मिली थी.

रिजल्ट के बाद दिलीप घोष का बयान आया था कि राज्य में बीजेपी नेता आंदोलन शुरू करना जानते हैं, लेकिन मत पाने की कुंजी खो दी है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेतृत्व निश्चित रूप से जानते है कि संगठन कैसे खड़ा किया जाए? वह जानते है कि आंदोलन कैसे शुरू किया जाए, लेकिन हम चुनाव प्रचार के बारे में नहीं जानते, हम नहीं जानते कि पार्टी के लिए वोट कैसे प्राप्त करना है. ऐसा लगता है कि हमने सीट जीतने के लिए अधिक वोट पाने का सूत्र, कुंजी खो दी है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election Reslts 2024: RSS के गढ़ नागपुर सेंट्रल में बीजेपी पीछे, दिलचस्प हो रहा महाराष्ट्र का रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget