एक्सप्लोरर

मुख्य सचिव से मारपीट: आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात इस मामले में एक दूसरे विधायक प्रकाश जारवाल को भी गिरफ्तार किया गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर उनके सामने दिल्ली के मुख्य सचिव की पिटाई के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. दो दिन में ये दूसरी गिरफ्तारी है. अमानतुल्लाह की तलाश के लिए गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची थी लेकिन वे अपने घर पर मौजूद नहीं थे.

आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात इस मामले में एक दूसरे विधायक प्रकाश जारवाल को भी गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया कि सोमवार की शाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर एक बैठक के दौरान उनके सामने दो उनकी पार्टी के दो विधायकों ने उनके साथ बदसलूकी की.

मुख्य सचिव के इस आरोप को दिल्ली सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने खारिज किया और दावा किया कि उनके साथ कोई बदसलूकी नहीं गई है. उन्हें नहीं मारा गया.

हालांकि, अब मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट की गई है, क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं. मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी एबीपी न्यूज़ के पास भी है.

संजय सिंह का दावा- नहीं हुई मारपीट

मेडिकल रिपोर्ट के उलट आम आदमी पार्टी के विधायकों का बचाव अब पार्टी के सांसद संजय सिंह ने किया. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मुख्य सचिव के आरोप सही नहीं हैं और विधायकों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए.

संजय सिंह ने मुख्य सचिव के आरोप को खारिज करते हुए कहा, "मुख्य सचिव महोदय जो कहते हैं कि अरे भाई, हमारे साथ मारपीट हो गई. कोई प्रमाण नहीं, कोई साक्ष्य नहीं. जो बात मुख्य सचिव ने कह दी वो रामायण का श्लोक है और जो विधायक-मंत्री कहते हैं उसका कोई आधार नहीं?" संजय सिंह अब भी कह रहे हैं कि मुख्य सचिव का आरोप सही नहीं है.

आप के संजय ने कहा- मुख्य सचिव का कहा रामायण का श्लोक और MLAs की बात का कोई आधार नहीं?

क्या है पूरा मामला?

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के आरोप के बाद विधायकों ने आरोप लगाए कि उन्होंने उनके लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया. इसके बाद आप के मंत्री इमरान हुसैन ने भी आरोप लगाए कि सचिवालय में अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की. इस पूरे मामले पर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप चरम पर है. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के स्टील्थ फाइटर बनाने की रेस से HAL बाहर क्यों? रक्षा सचिव ने बताया कारण
भारत के स्टील्थ फाइटर बनाने की रेस से HAL बाहर क्यों? रक्षा सचिव ने बताया कारण
'हम शिव के भक्त, वे राम के', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'हम शिव के भक्त, वे राम के', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
चार्जिंग के 10 मिनट में ही फट गया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मच गया हड़कंप
चार्जिंग के 10 मिनट में ही फट गया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मच गया हड़कंप
भयंकर बाढ़ से ओडिशा में 1.4 लाख लोगों का पलायन, सैंकड़ों गांवों में सुनामी का खतरा
भयंकर बाढ़ से ओडिशा में 1.4 लाख लोगों का पलायन, सैंकड़ों गांवों में सुनामी का खतरा

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget