एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में 8.2 लाख कर्मचारियों ने गुजर-बसर के लिए अपनी सेवानिवृत्ति की बचत निकाली

श्रम मंत्रालय का कहना कि छूट प्राप्त निजी पीएफ ट्रस्ट ने 27 अप्रैल 2020 तक कोविड-19 के लिए अग्रिम राशि के तौर पर 79,743 पीएफ सदस्यों को 875.52 करोड़ रुपये दिए.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लागू सार्वजनिक पाबंदियों के बीच ईपीएफओ और निजी पीएफ कोषों के करीब 8.2 लाख सदस्यों ने अपने गुजर-बसर के लिए 3,243.17 करोड़ रुपये निकाले हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 मार्च के निर्णय में इस योजना के अंशधारक कर्मचारिेयों को लॉकडाउन के कारण कठिनाइयों से निपटने के लिए आंशिक निकाषी की अनुमति दी थी.

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले ईपीएफओ ने (इस दौरान) कुल 12.91 लाख दावों का निपटारा किया है. जिसमें कोविड-19 संकट में घोषित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) पैकेज के तहत दी गई छूट से संबंधित 7.40 लाख दावे शामिल हैं.’’ इन दावों के तहत कुल 4,684.52 करोड़ रुपये की राशि शामिल है, जिसमें पीएमजीकेवाई पैकेज के तहत 2,367.65 करोड़ रुपये के दावे शामिल हैं.

मंत्रालय ने कहा कि छूट प्राप्त निजी पीएफ ट्रस्ट ने भी कोविड-19 महामारी के चलते दावों का निपटान किया. बयान में कहा गया कि छूट प्राप्त निजी पीएफ ट्रस्ट ने 27 अप्रैल 2020 तक कोविड-19 के लिए अग्रिम राशि के तौर पर 79,743 पीएफ सदस्यों को 875.52 करोड़ रुपये दिए.

इसमें निजी क्षेत्र के 222 प्रतिष्ठानों ने 54,641 लाभार्थियों को 338.23 करोड़ रुपये दिए. सार्वजनिक क्षेत्र के 76 प्रतिष्ठानों ने 24,178 लाभार्थियों को 524.75 करोड़ रुपये दिए. सहकारी क्षेत्र के 23 प्रतिष्ठानों ने 924 लाभार्थियों को 12.54 करोड़ रुपये दिए.

निजी पीएफ ट्रस्ट अपने कर्मचारियों की पीएफ राशि का खुद प्रबंधन करते हैं और उन्हें मासिक पीएफ रिटर्न दाखिल करने से छूट दी जाती है और इस प्रकार उन्हें छूट प्राप्त प्रतिष्ठान भी कहा जाता है.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (मुंबई), एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (गुरुग्राम) और एचडीएफसी बैंक (मुंबई) निजी क्षेत्र के तीन शीर्ष छूट प्राप्त संस्थान हैं. सार्वजनिक क्षेत्र में ओएनजीसी (देहरादून), नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (नेवेली) और भेल (त्रिची) तीन शीर्ष छूट प्राप्त प्रतिष्ठान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर, कोई नहीं रोक सकता', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
'भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर, कोई नहीं रोक सकता', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
63 साल के सीनियर वकील की संदिग्ध 'हिट-एंड-रन' में मौत, पुलिस को हत्या का शक, जानें पूरा मामला
63 साल के सीनियर वकील की संदिग्ध 'हिट-एंड-रन' में मौत, पुलिस को हत्या का शक, जानें पूरा मामला
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget