एक्सप्लोरर

दिल्ली: काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार, 50 हज़ार का था इनाम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी -लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. इस शार्प शूटर का नाम नितीश उर्फ प्राधन है. पुलिस के मुताबिक, 22 जून को पंजाब में एक शूटआउट हुआ था. जिसमें ये मुख्य आरोपी था. इसका एक साथी मारा गया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने क़त्ल की कई वारदातों को अंजाम देने वाले काला जठेड़ी -लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है जिसका नाम नितीश उर्फ प्राधन है. पुलिस के मुताबिक, 22 जून को पंजाब में एक शूटआउट हुआ था. जिसमें ये भी शामिल था इस शूटआउट में इसका एक साथी भी मारा गया. शूटआउट के बाद ये शातिर बदमाश छिपने के लिए दिल्ली आ गया. लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इसकी जानकारी मिल गई और इसे दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को इसके पास से एक कपड़ा मिला है जिसपर गोल्डी बरार- काला जठेड़ी ज़िंदाबाद लिखा हुआ था. स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक खौफ फैलाने के लिए पंजाब में हत्या के बाद मौके पर फेंकने वाला था लेकिन वो नहीं फेंक सका.  

पुलिस की माने तो बदमाश नितीश मूल रूप से झज्जर का रहने वाला है, 22 जून को पंजाब में नितीश और उसके विरोधी गैंग के बीच एक शूटआउट हुआ. इस शूटआउट में नितीश का एक साथी मारा गया. इसके बाद बदमाश नितीश छिपने के इरादे से बस से दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे पहुंचा लेकिन उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया. जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से गैंग का कपड़े पर लिखा एक पर्चा मिला जिसमें गोल्डी बरार -काला जठेड़ी ज़िंदाबाद लिखा हुआ था. ये पर्चा वो पंजाब में अपने विरोधी की हत्या के बाद खौफ फैलाने के लिए शव के पास डालने वाला था लेकिन जब शूटआउट में उसका एक साथी मारा गया वो वहां से भाग गया. पुलिस की माने तो नितीश ने पिछले कुछ सालों में ताबड़तोड़ हत्याओं को अंजाम दिया है. इसपर 50 हज़ार का इनाम भी था. 


दिल्ली: काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार, 50 हज़ार का था इनाम

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने दी ये जानकारी 

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि बदमाश नितीश ने दिसंबर 2019 में पंजाब में मन्ना नाम के एक शख्स की हत्या करवाई थी. इसके बाद जुलाई 2020 में हरियाणा के सिरसा में 2 शराब कारोबारियों की हत्या करवाई. रंगदारी ना देने पर अगस्त 2020 में यमुनानगर में एक कारोबारी की हत्या की. अक्टूबर 2020 में झज्जर में आशुतोष नाम के शख्स की नितीश ने गोली मारकर हत्या की. पुलिस के मुताबिक इस बदमाश की गुनाहों की फेहरिस्त काफी लंबी है. 

जानिए क्या था पूरा घटनाक्रम 

  • 22 जून 2021 को पंजाब के फरीदकोट में हरवेल सिंह को मारने की कोशिश की. 
  • 6 मार्च 2021 को दिल्ली के बवाना इलाके से नितीश ने अपने साथियों के साथ एक सिविल वॉलिंटियर को अगवा किया और उसकी 25 गोलियां मारकर हत्या की.
  • मार्च 2021 में नितीश ने अपने साथियों के साथ गुरुग्राम से स्कोर्पियो कार में 3 लोगों को अगवा किया ,जिसमें 2 की गोली मारकर हत्या कर दी,जबकि तीसरा भागने में सफल रहा.
  • फरवरी 2021 में नितीश ने अपने साथियों के साथ दिल्ली के छावला में एक प्रोपर्टी डीलर के दफ्तर में हमला किया जिसमें एक शख्स के दोनों पैरों में गोली मार दी.
  • फरवरी 2021 में ही एक एलपीजी गैस एजेंसी के मालिक से रंगदारी मांगने के लिए नितीश ने दिल्ली के मुंडका में उसके दफ्तर में फायरिंग की जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी.
  • इसके अलावा गैंगस्टर नरेश सेठी और काला जठेड़ी को अपने साथियों के साथ नितीश ने पुलिस पुलिस कस्टडी से छुड़वाया.

पुलिस इससे लगातार पूछताछ कर रही है औ इसके गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है. 

ये भी पढ़ें :-

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार से बीजेपी को क्या मिली सीख? जानें सीएम योगी ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget