एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी इसमें कोई संदेह नहीं है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है. योगी ने कहा है कि बीजेपी साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Indian Express E Adda के साथ इंटरव्यू में दावा किया कि यूपी में 40 लाख लोगों को आवास दिए गए हैं. दो करोड़ से ज्यादा लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं. उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था नजीर बन गई है. यूपी में अनावश्यक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है. किसानों की ऋण माफ से लेकर युवाओं को नौकरी देने तक के प्रदेश में अनेक काम हुए हैं. कई योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया गया. यूपी में अब सबसे कम बेरोजगारी दर दिखाई देती है.

कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी हमने शुरू कर दी है- योगी

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों को तात्कालिक समस्या हुई. मैं अब भी कह रहा हूं कि कोरोना कंट्रोल में है. लेकिन वायरस अभी कमजोर नहीं हुआ है. इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है. जिस दिन यूपी में पीक आया था उस दिन 38 हजार केस आए थे. उन्होंने दावा किया कि सितंबर 2020 में हमने कोरोना को कंट्रोल कर लिया था. अक्टूबर में अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया. साथ ही लोगों को यह संदेश देते रहे कि दो गज दूरी और मास्क है जरूरी. यूपी में एक दिन सिर्फ 85 केस आ गए थे. लेकिन हम टेस्टिंग को लगातार बढ़ाते रहे.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी हमने शुरू कर दी है. तीसरी लहर को लेकर कहा जा रहा है कि यह बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेंगी. इसलिए बच्चों को चार ग्रुप में बांटकर निगरानी समितियां सक्रिय हो गई है. वयस्कों के टीकाकरण को भी तेज कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
Azamgarh News: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget