एक्सप्लोरर

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से अमरनाथ के लिए निकला 3398 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था

अधिकारियों ने बताया कि 3,398 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था सीआरपीएफ और पुलिस की सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है. इसमें 2,535 पुरूष और 758 महिलाएं, 100 साधु-साध्वियां और पांच ट्रासजेंडर शामिल हैं. श्रद्धालु आज सुबह 191 वाहनों में सवार होकर बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए निकले.

जम्मू: अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालु बेखौफ होकर बाबा बर्फानी के दर्शन लिए जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 3,398 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था भगवान शिव की पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू से निकल गया. यह गुफा 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

amarnathकड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ 16वां जत्था

अधिकारियों ने बताया कि 3,398 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था सीआरपीएफ और पुलिस की सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है. इसमें 2,535 पुरूष और 758 महिलाएं, 100 साधु-साध्वियां और पांच ट्रासजेंडर शामिल हैं. श्रद्धालु आज सुबह 191 वाहनों में सवार होकर बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए निकले.

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा जम्मू से 28 जून को शुरू हुई थी. यात्रा का समापन श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी रक्षा बंधन के अवसर पर सात अगस्त को होगा. ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक 1,86,853 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं.

हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी

अमरनाथ यात्रियों पर कश्मीर के अनंतनाग जिले में 10 जुलाई को हुए आतंकवादी हमले के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा है. वे पूरे जोश के साथ यात्रा जारी रखे हुए हैं. शुक्रवार को भी 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए घाटी की ओर रवाना हुआ. एक अधिकारी ने बताया, "4,105 श्रद्धालुओं का जत्था तड़के 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा में 191 वाहनों के साथ भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ."

धीरे-धीरे बढ़ रही है तीर्थयात्रियों की संख्या

एक अन्य अधिकारी ने बताया, "सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है." अधिकारियों ने सुरक्षा कड़ी करते हुए सुनिश्चित किया है कि किसी भी तीर्थयात्री वाहन को बिना सुरक्षा के राजमार्ग से न गुजरने दिया जाए.

यह भी फैसला लिया गया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा काफिले के अलावा सशस्त्र गार्ड भी प्रत्येक तीर्थयात्री वाहन में तैनात किए जाएंगे. आपको बता दें कि सोमवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget