एक्सप्लोरर

आतंकवाद पर आखिरी वार की तैयारी, 130 दहशतगर्दों की पहचान, सेना बोली- जल्द ही अंजाम तक पहुंचाएंगे

Jammu Kashmir News: भारतीय सेना ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर में करीब 130 आतंकी सक्रिय है, जिनसे निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियाां एक्टिव हो गई है.

Jammu Kashmir News:  भारतीय सेना ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर में करीब 130 आतंकी एक्टिव हैं, जिन्हें जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. भारत चीन सीमा विवाद पर सेना ने दावा किया कि अब दोनों देशों की सेनाएं इस प्रयास में लगी है कि वह अपनी सीमाओं की रक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कर सकें. 

जम्मू में भारतीय सेना के उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुचेंद्र कुमार ने कहा है कि जम्मू, कठुआ, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ में काफी समय से शांति थी. उन्होंने दावा किया कि पिछले 5 सालों में जम्मू कश्मीर में 720 आतंकियों को मार गिराया गया है. फिलहाल, उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 120 से 130 आतंकवादी ही सक्रिय है. 

नई रिक्रूटमेंट बंद होने से आतंक के आका परेशान

वह बोले, "जम्मू कश्मीर में नए आतंकियों की भर्ती भी पूरी तरह से बंद हो गई है. जल्द ही सक्रिय आतंकियों की संख्या सिंगल डिजिट में लाई जाएगी". नई रिक्रूटमेंट बंद होने से आतंक के आका परेशान है. जम्मू कश्मीर में स्थिति काबू में है. जम्मू कश्मीर में सरहद से अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है और सुरक्षाबलों को नए हथियार नई तकनीक से लैस किया जा रहा है, जिससे आतंकियों को जड़ से मिटाया जा सके. 


आतंकवाद पर आखिरी वार की तैयारी, 130 दहशतगर्दों की पहचान, सेना बोली- जल्द ही अंजाम तक पहुंचाएंगे

सभी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के खिलाफ एक्टिव

लेफ्टिनेंट जनरल सुचेंद्र कुमार बोले, “भारत और चीन में जो टेंशन बड़ी थी उसमें कमी आई है. अब दोनों सेनाएं लगातार यह प्रयास कर रही हैं कि वह अपनी सीमाओं की रक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कर सकें. उत्तरी कमान के सेना प्रमुख ने कहा भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के लिए काम कर रही है. भारतीय सेना के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल, सुरक्षा एजेंसियां और विलेज डिफेंस गॉड्स भी आतंक के नाश के लिए काम कर रहे हैं.
 
आतंकवाद विरोधी अभियान किया गया तेज

उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान और एंटी इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को सुदृढ़ बनाया जा रहा है. जम्मू कश्मीर में अन्य सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता के सहयोग से हम प्रदेश में शांति स्थापित करना चाहते हैं. जम्मू कश्मीर में डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए काफी कोशिश की जा रही है.” 

आतंकियों से निपटने के लिए प्लान रेडी

जम्मू कश्मीर में आतंक के खात्मे के लिए 600 नए विलेज डिफेंस गार्डों को तैयार किया जा रहा है और प्रदेश में 10000 सेल्फ लोडिंग राइफल्स इन गार्डों को दी जा रही है. भारतीय सेना कुछ प्राइवेट कंपनी से मिलकर ऐसे हथियार बना रही है जो जम्मू कश्मीर में कारगर साबित हो.  गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले को लेकर सुचेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे हमलों से निपटने के लिए भारतीय सेना ने अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर रणनीति बना ली है.

यह भी पढ़ें- लॉरेन्स बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने देशभर से 7 शूटर्स किए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget