एक्सप्लोरर

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने देशभर से 7 शूटर्स किए गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Shooter Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया कार्रवाई करते हुए उसके सात शूटरों को गिरफ्तार किया है.

Lawrence Bishnoi Shooter Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पैन इंडिया कार्रवाई करते हुए लॉरेन्स बिश्नोई  गैंग के सात शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से इन सातों शूटर्स को पंजाब और आसपास के राज्यों से गिरफ्तार किया गया है. इन बदमाशों के पास से स्पेशल सेल की टीम ने हथियार भी बरामद किए हैं. 

हालिया घटनाओं के आधार पर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पैन इंडिया कार्यवाही कर रही है. स्पेशल सेल की तरफ से जिन सात शूटरों को गिरफ्तार किया गया है उनसे बाबा सिद्दीकी के केस में पूछताछ की जा सकती है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल देशभर में एक्टिव हो चुकी है और लगातार लॉरेंस बिश्नोई के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. स्पेशल सेल ने जिन सात शूटरों को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल उनसे शुरुआती पूछताछ की जा रही है.

12 अक्टूबर को हुई थी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या

महाराष्ट्र के मुंबई में 12 अक्टूबर को पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम उजागर हुआ था. मामले में मुंबई पुलिस ने बीते बुधवार भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान रूपेश राजेंद्र मोहोल, करण राहुल साल्वे और शिवम अरविंद कोहाड़ के रूप में हुई थी. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में अभी तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

NIA ने लॉरेंस के भाई अमनोल पर 10 लाख के इनाम की घोषणा की  

दूसरी ओर एनआईए ने शुक्रवार (25 अक्टूबर, 2024) को लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक, एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी पर 12 अक्टूबर को हुए हमले और अप्रैल में एक्टर सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश में भी वो शामिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Anmol Bishnoi In Most Wanted List: लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, NIA ने घोषित किया 10 लाख का ईनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
डांस करते-करते लड़के की मौत, गिरा तो फिर नहीं उठा, देखकर सब सन्न रह गए
डांस करते-करते लड़के की मौत, गिरा तो फिर नहीं उठा, देखकर सब सन्न रह गए
BCI चीफ मनन कुमार मिश्रा को SC से झटका, कहा- 'फैसला लेने से पहले...'
BCI चीफ मनन कुमार मिश्रा को SC से झटका, कहा- 'फैसला लेने से पहले...'

वीडियोज

Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?
Bollywood News: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर स्वरा भास्कर के सवाल, वायरल बयान पर दी सफाई (02.09.26)
Tej Pratap Yadav का Kangana Ranaut-Chirag Paswan पर इशारा, बोले- ‘सदन में मिल गई अच्छी लड़की’
Badshah-Isha Rikhi Divorce: 5 महीने में टूटी शादी, क्या Bigg Boss 20 में खुलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला
शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
ED-पुलिस पर ABP न्यूज़ के खुलासे पर BJP बोली, 'भगवंत मान इस्तीफा दें'
ED-पुलिस पर ABP न्यूज़ के खुलासे पर BJP बोली, 'भगवंत मान इस्तीफा दें'
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
Embed widget