एक्सप्लोरर

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़: 10 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल

गार्गी कॉलेज छेड़खानी मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. छात्राओं से छह फरवरी को कॉलेज कैंपस में बदसलूकी हुई थी.

नई दिल्ली: दिल्ली के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को फेस्ट में कॉलेज की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार आरोपी 18 से 25 साल की उम्र के हैं. इनमें से कई दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं तो कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार की शाम कोर्ट में पेश किया. जहां से सभी को जुडिशल कस्टडी पर भेज दिया गया है.

कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के सामने आने के बाद 11 अलग-अलग पुलिस की टीमें बनाई गई थी. जिन्होंने कॉलेज कैंपस के ग्राउंड फ्लोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. करीब 23 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हुई. पुलिस के मुताबिक कुछ आरोपी दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं. सूत्रों का यह भी कहना है कि शुरुआती जांच में कॉलेज प्रशासन की भी कमियां पाई गई हैं जिन्होंने इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस को जानकारी नहीं दी थी.

कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. सोशल मीडिया पर घटना के सामने आने के बाद घटना ने तूल पकड़ा था. पुलिस के मुताबिक 6 फरवरी को किसी भी कॉलेज की छात्रा या फिर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी. मामला जब सोशल मीडिया पर आया तब पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कॉलेज भेजी. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को लिखित जानकारी दी.

ये भी पढ़ें-

राजनीति के अपराधीकरण पर SC का बड़ा आदेश, वेबसाइट पर प्रत्याशी का आपराधिक रिकॉर्ड और टिकट देने की वजह बताएं दल

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग प्रदर्शन के बारे में 95% मुसलमानों को था पता, 83% ने AAP को दिया वोट- सर्वे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget