एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग प्रदर्शन के बारे में 95% मुसलमानों को था पता, 83% ने AAP को दिया वोट- सर्वे

बीजेपी ने शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन नतीजे पर इसका कोई असर नहीं हुआ.AAP ने मटिया महल, सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान और मुस्तफाबाद से मुस्लिम समाज के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन सबसे ज्यादा जो मुद्दा सुर्खियों में रहा वो शाहीन बाग का धरना रहा. बीजेपी ने शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन नतीजे पर इसका कोई असर नहीं हुआ. 2015 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर का झुकाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों की तरफ था. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर भी आप को एकतरफा वोट मिले.

इंडियन एक्सप्रेस में छपे सीएसडीएस और लोकनीति के सर्वे के मुताबिक 95% मुस्लिमों को शाहीन बाग के प्रदर्शन की जानकारी थी. जिसमें से 83% वोटर्स ने आप को वोट दिया. तो वहीं 13% वोटर्स ने कांग्रेस और 3% वोटर्स ने बीजेपी का साथ दिया. वहीं 76% हिंदू वोटर्स को शाहीन बाग प्रदर्शन के बारे में जानकारी थी. जिसमें से 49% ने बीजेपी, 46% ने आप और 3% ने कांग्रेस को वोट दिया.

दिल्ली में मुस्लिम समुदाय की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ही रही. आप ने मटिया महल, सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान और मुस्तफाबाद से मुस्लिम समाज के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था. वहीं, कांग्रेस ने भी इन पांचों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे. आप के सभी पांच मुस्लिम उम्मीदवार बड़े अंतर से जीते हैं, जबकि कांग्रेस के पांचों मुसलमान प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में 62 सीटों पर जीत हासिल की, बीजेपी ने आठ सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार एक भी सीट नहीं जीती.

यह भी पढ़ें-

जीत के बाद केजरीवाल की पहली चुनौती- पुराने चेहरे vs नए चेहरे, मंत्रिमंडल में किसे देंगे जगह?

दिल्लीः राष्ट्रवाद के मुद्दे पर AAP ने BJP को घेरा, राष्ट्र निर्माण कैंपेन जारी कर 11 लाख लोग जोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget