एक्सप्लोरर

गर्मियों में कार के इंजन पर पड़ता है असर, इन टिप्स के जरिए बढ़ाएं माइलेज

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार भी गर्मियों में बढ़िया माइलेज दे तो आपको इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ेगा. आइए जानते हैं उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में.

नई दिल्ली: गर्मयों में कार के इंजन पर काफी असर पड़ता है. कई बार कार का माइलेज भी कम हो जाता है. ऐसे में गर्मियों के सीजन में कार की अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है. हम कई महत्वपूर्ण टिप्स के जरिए कार के माइलेज को बेहतर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कार का माइलेज बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स.

1. गर्मियों में कार के टायर की अक्सर हवा निकल जाती है. कार का माइलेज बढ़ाने के लिए गाड़ी के टायरों में हवा का सही प्रेशर होना बेहद जरूरी है. टायर में अगर ज्यादा प्रेशर होगा तो इससे उनकी लाइफ कम होगी. टायर्स की कंडीशन भी अच्छी होनी चाहिए.

2. इंजन ऑयल कार इंजन के पार्ट्स को लुब्रीकेटेड रखता है. घटिया क्वालिटी का इंजन ऑयल कार में डालने से उसकी माइलेज घटेगी. इसके अलावा उसके पार्ट्स भी जल्दी खराब हो जाएंगे.

3. हमेशा कार को तेज स्पीड से चलाने से बचें. कार को तेज दौड़ाने से उसके इंजन पर असर पड़ता है और गाड़ी का माइलेज भी घटता है. कार को हमेशा 80 की स्पीड से ज्यादा तेज नहीं चलाएं.

4. क्लच पर लगातार पैर रखकर कार ना चलाएं. ऐसा करने से क्लच प्लेटें खराब हो सकती है. जरूरत हो तब ही क्लच पर पैर रखें. ड्राइविंग करते समय इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें.

5. मैनुअल ट्रांसिमशन वाली कारों में गियर लगाते वक्त सही स्पीड पर सही गियर का इस्तेमाल करें. कार चलाने से पहले यूजर मैनुअल पढ लें. सही रफ्तार पर कौन सा गियर डालना है इसकी जानकारी होनी चाहिए.

6. अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी बढ़िया माइलेज दे तो जहां तक हो सके एसी के इस्तेमाल से बचें. एसी को पावर इंजन से मिलता है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

7. कार का माइलेज बढ़ाने के लिए उसे एक ही स्पीड में चलाएं. ध्यान रहे गाड़ी की स्पीड न ज्यादा हो और न कम. हाईवे पर 80 की रफ्तार से गाड़ी चलाएं.

8. अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं तो गैर जरूरी लगेज ले जाने से बचें, क्योंकि ज्यादा लगेज से इंजन पर दबाव पड़ता है और गाड़ी कम माइलेज देने लगती है.

ये भी पढ़ें

कार की सर्विस करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो हो सकती है परेशानी Renault Triber पर मिल रहा 30 हजार तक का फायदा, तीन महीने तक नहीं देनी होगी EMI
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget