एक्सप्लोरर

Election Results 2022: शुरुआती रुझान में यूपी, उत्तरखंड गोवा में बीजेपी कर रही सत्ता में वापसी, पंजाब में चला झाडू

Election Results 2022: चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तरखंड, गोवा में बीजेपी लगातार सत्ता में वापसी कर रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी ऐतिसाहिक जीत की ओर बढ़ रही है.

Election 2022: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार सत्ता में फिर से वापसी करती नजर आ रही है. 

उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार? 
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 403 विधानसभा सीटों में 336 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं जिसमें बीजेपी को अपने दम सूबे में बहुमत मिलता नजर आ रहा है. बीजेपी को 216 सीटों पर बढ़त हासिल है. बहुमत के लिए 202 के आंकड़े की जरुरत है. वहीं समाजवादी पार्टी 2017 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है लेकिन उसे केवल 89 सीटों पर बढ़त हासिल है. 

पंजाब में चला झाडू
पंजाब में विधानसभा में झाडू के आगे सभी दल साफ नजर आ रहे हैं. पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में तीन चौथाई बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस को केवल 13 सीटों पर बढ़त हासिल है. जाहिर तौर कांग्रेस को दलित कार्ड पंजाब में काम नहीं चलता दिख रहा है.  और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनने जा रहे हैं इसमें कोई शक सुबह नहीं है. 

उत्तराखंड में बीजेपी
उत्तरखंड राज्य में पहली बार मिथक टूटता नजर आ रहा है. विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान के मुताबिक सूबे में फिर से बीजेपी सरकार सत्ता में वापसी कर रही है. उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ये पहला मौका है जब सत्ताधारी पार्टी की लगातार सत्ता में वापसी हो रही है. उत्तराखंड के 70 विधानसभा सीटों में 68 सीटों का रुझान सामने आ चुका है जिसमें 44 पर बीजेपी को बढ़त है तो कांग्रेस को केवल 20 सीटों पर ही आगे चल रही है.  

गोवा में भी बीजेपी की वापसी!
गोवा में भी शुरुआती रुझान में बीजेपी सरकार वापसी करती नजर आ रही है. गोवा की 40 विधानसभा सीटों में 18 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है. 3 सीट पर निर्दलीय और 5 सीटों पर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी आगे चल रही है. गोवा में सरकार बनाने के लिए 21 का जादुई आकंड़ा चाहिए. 

ये भी पढ़ें:

सत्ता का फिनाले: 5 राज्यों में इन दागी उम्मीदवारों पर टिकीं सबकी नजरें, जनता नकारेगी या देगी मौका?

चुनाव नतीजों के रुझान और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते शानदार बढ़त के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget