एक्सप्लोरर

Drugs Case: दीपिका पादुकोण से NCB ने कैसे की पूछताछ? पढ़ें- एक-एक डिटेल

एनसीबी ने करीब 5 घंटे दीपिका से पूछताछ की. इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने करिश्मा और दीपिका को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की.

नई दिल्ली: फ़िल्म स्टार दीपिका पदुकोण से एनसीबी ने कैसे की पूछताछ  की. दीपिका से क्या सवाल किए गए और दीपिका ने क्या जवाब दिए. दीपिका का व्यवहार पूछताछ के दौरान कैसा रहा. एनसीबी सूत्रों ने दीपिका के साथ हुई पूछताछ की एक एक डिटेल्स बताई हैं.

सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण सुबह के ठीक 09:48 बजे  एनसीबी एसआईटी के गेस्ट हाउस स्थित दफ्तर पहुंच गई. दीपिका को सुबह 10 बजे बुलाया गया था.

एनसीबी गेस्ट हाउस के दफ्तर में दाखिल होते ही दीपिका पादुकोण का फोन और दूसरा सामान रखवा लिया गया. इसके बाद दीपिका की तलाशी ली गई. ये जांच की गई कि कहीं उनके पास कोई हिडन डिवाइस, एक्स्ट्रा फोन या कोई ऐसी चीज तो नहीं है जिससे वो अपने को या किसी और को नुकसान पहुँचा सके.

जांच के करीब 15 मिनट बाद दीपिका को एनसीबी गेस्ट हाउस के सेकेंड फ्लोर पर बने इंटेरोगेशन रूम में ले जाया गया. ये इंटेरोगेशन रूम एनसीबी ने अस्थाई रूप से बनाया था. सूत्रों के मुताबिक फिर पूछताछ शुरू हुई. पूछताछ के भी दो पड़ाव होते है- पहला इनफॉर्मल टॉक. इनफॉरमल टॉक में दीपिका से उसकी बायो पूछी गई.

सूत्रों ने बताया इनफॉरमल टॉक के जरिए आरोपी को कंफर्ट जोन में लाया जाता है जिससे उसे तनाव ना हो और वह घबराए नहीं. एनसीबी सूत्रों का कहना है कि दीपिका पादुकोण के साथ भी शुरुआत में साधारण बात की गई जिससे वह कंफर्टेबल जोन में आ जाए. इस इनफॉर्मल बातचीत में दीपिका से उसकी बायो पूछी गई.

सूत्रों का कहना है की क्योंकि दीपिका पादुकोण एक बड़ी बॉलीवुड स्टार है इसलिए जब उनसे उनके बारे में पूछा गया कि अपना नाम बताएं, अपना काम बताएं, कहां की रहने वाली हैं तो एक बार को दीपिका भी हैरान रह गई.

एनसीबी सूत्रों का कहना है की क्योंकि आप बड़े स्टार हो. सारी दुनिया आपको जानती है इसका मतलब यह नहीं कि आप कानून से बड़े हो. सूत्रों का यह भी कहना है यह एक प्रोसीजर होता है साथ ही इस तरह के सवाल दागने का मकसद यह होता है कि सामने वाले को यह समझ आ जाए कि वह यहां एक आरोपी है और मामूली इंसान है.

एनसीबी सूत्रों ने बताया कि इसके बाद दो तरह के सवाल  दीपिका पादुकोण से किए गए. फिक्स्ड क्वेश्चन और सिचुएशन बेस्ड क्वेश्चन. पूछताछ करने वाली टीम में दो महिला अधिकारी भी मौजूद थीं.

फिक्स सवाल वे थे जिन्हें एनसीबी ने पहले से ही तैयार किया हुआ था. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक फिर दीपिका से सवालों के जवाब पूछने शुरू किए गए.

एसआईटी चीफ केपीएस मल्होत्रा की टीम में 2 महिला अधिकारी भी मौजूद थीं. सूत्रों का कहना है कि उन्हें अंदाजा था कि वह ड्रग्स लेने की बात को नकार देगी और हुआ भी ऐसा ही. दीपिका ने ड्रग्स लेने की बात को साफ-साफ नकार दिया. सूत्रों ने बताया की पूछताछ में कई सवाल पूछे गए जिन्हें घुमा फिरा कर भी बार-बार पूछा गया. लेकिन दीपिका पादुकोण इन सवालों में नहीं उलझी.

इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने दीपिका को सीधा 2017 के वो चैट दिखाएं जिसमें वह करिश्मा से ड्रग्स मांग रही है, कह रही है की माल है क्या, हैश चाहिए वीड नही. चैट को दीपिका पादुकोण ने एक्नॉलेज किया और कहा कि यह चैट उनकी ही है. उन्होंने ही अपने फोन से की है और उस ग्रुप की एडमिन वह खुद थी. दीपिका ने यह भी माना कि उस ग्रुप में सिर्फ तीन लोग थे .वह खुद, करिश्मा और जया.  साथ ही यह भी बताया कुछ वक्त के बाद में इस ग्रुप में कुछ और दोस्त भी जुड़े थे.

सूत्रों का कहना है दीपिका ने कहा कि वह सिगरेट पीती है वह भी रोल्ड सिगरेट जिसमें तम्बाकू भरा जाता है. दीपिका ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह कभी ड्रग्स नहीं लेती. पूछताछ में दीपिका ने कहा की है वह पतली सिगरेट को हैश और मोटी सिगरेट को वीड कहते हैं. दीपिका ने कहा कि बॉलीवुड में कई कोडवर्ड्स होते हैं जिनका उसने उदाहरण भी दिया.

अपने सवालों में ना उलझता देख एनसीबी के अधिकारियों ने करिश्मा और दीपिका को आमने सामने बैठाकर पूछताछ शुरू की. सूत्रों का कहना है कि आमने-सामने बैठाकर पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण बेहद परेशान हो गई. उनके चेहरे से दिख रहा था कि वह पैनिक में है घबराई हुई है.

सूत्रों का कहना है दीपिका अपने जवाबों पर अड़ी रही और बार-बार कहती रही कि वह कभी ड्रग्स नहीं पीती. दीपिका पादुकोण घबराएं नहीं इसके लिए उन्हें बार-बार चाय और पानी ऑफर की गई. दीपिका ने एनसीबी अधिकारियों से कहा कि वह अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती है, जिम जाती है. इसलिए ड्रग्स ले ही नहीं सकती.

करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने दीपिका और करिश्मा का फोन सीज कर लिया और फिर उन्हें जाने दिया. सूत्रों का कहना है कि दोनों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है जिससे आगे जांच में लीड मिल सके.

यह भी पढ़ें:

बाबरी विध्वंस केस: सभी 32 आरोपी बरी, स्पेशल कोर्ट के जज ने कहा- पूर्व नियोजित नहीं थी ढांचा गिराने की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget