एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter सीएम योगी बोले-व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान, प्रियंका गांधी बोलीं आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं

कानपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अपराधी बेखौफ हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुये आठ पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि 'जनपद कानपुर में 'कर्तव्य पथ' पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले 08 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि. सीएम ने ट्वीट करते हुये लिखा कि शहीद पुलिसकर्मियों ने जिस अपरिमित साहस व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, उत्तर प्रदेश उसे कभी भूलेगा नहीं. उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं: प्रियंका

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानपुर की घटना पर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है. अपराधी बेखौफ हैं. प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है. कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है. इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए. कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए.

मायावती ने घटना की निंदा की बहुजम समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने कानपुर की घटना दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया कि कानपुर में शातिर अपराधियों द्वारा एक भिड़न्त में डिप्टी एसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की मौत व 7 अन्य के आज तड़के घायल होने की घटना अति-दुःखद, शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण. स्पष्ट है कि यूपी सरकार को खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में और भी अधिक चुस्त व दुरुस्त होने की जरूरत है. अपने ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने लिखा कि अपराधियों को किसी कीमत में न छोड़े. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिये चाहे सरकार को विशेष अभियान ही क्यों न चलाना पड़े.

सरकार पर बरसे अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर की घटना में शहीद हुये पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. सपा मुखिया ने ट्वीट करते हुये लिखा कि कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि! उन्होंने ट्वीट के जरिये लिखा कि यूपी के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का ख़ामियाज़ा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है.

अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए. अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुये ट्वीट किया कि यूपी की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फ़ानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है. इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा तथा पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा. सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे व परिजनों को हर संभव संरक्षण दे. निंदनीय!

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?

Kanpur Encounter: यूपी एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बड़ा बयान, पुलिस से हुई बड़ी चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget