एक्सप्लोरर

ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके संकेत और जोखिम से बचने के उपाय

World Hypertension Day 2025: हाई ब्लड प्रेशर एक ''साइलेंट किलर'' है जो बिना लक्षण के भी घातक हो सकता है. विश्व उच्च रक्तचाप दिवस का उद्देश्य है कि, समय रहते जागरूकता और बचाव पर ध्यान दिया जाए.

World Hypertension Day 2025: हम में से ज्यादातर लोग हेल्थ को लेकर तब तक गंभीर नहीं होते, जब तक कोई रिपोर्ट हाथ में न आ जाए या कोई परेशानी सामने न दिखे. लेकिन क्या हो अगर कोई बीमारी चुपचाप आपके शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर रही हो, वो भी बिना कोई शोर मचाए? हाई ब्लड प्रेशर ठीक वैसी ही एक "साइलेंट किलर" बीमारी है, जो बिना लक्षण के भी घातक साबित हो सकती है। इसलिए विश्व उच्च रक्तचाप दिवस का मकसद है लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक बनाना. इसलिए इस बार थीम रखी गई है कि, ''अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबी आयु पाएं''. 

ब्लड प्रेशर क्या है और क्यों है ये खतरनाक?

ब्लड प्रेशर वह दबाव है जिससे आपका खून धमनियों की दीवारों से टकराता है. जब यह दबाव सामान्य से ज्यादा हो जाए और लंबे समय तक बना रहे, तो उसे उच्च रक्तचाप कहते हैं. यह स्थिति दिल, किडनी, आंखों और दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है।. सबसे खतरनाक बात यह है कि, इस बीमारी के शुरूआती लक्षण अक्सर न के बराबर होते हैं. यानी ज्यादा कुछ पता ही नहीं चल पाता है. 

ये भी पढ़े- जब डेंगू होता है तो कैसे मौत के करीब पहुंच जाता है इंसान, जानें स्टेप बाई स्टेप होने वाली दिक्कत

उच्च रक्तचाप के आम लक्षण कैसे होते हैं? 

ब्लड प्रेशर होने पर लगातार सिरदर्द होता है. 

थकान या चक्कर आने लगते हैं. 

छाती में भारीपन लगने लगता है. 

नींद में घबराहट या सांस फूलना शुरू हो जाती है. 

किन लोगों को है हाई बीपी का अधिका खतरा रहता है? 

40 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है. 

धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले के लिए दिक्कत की बात है. 

मोटापा या अनियमित खानपान की वजह से भी होता है. 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने के आसान उपाय 

नमक का सेवन कम करें,  अधिक नमक सीधे ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है. 

हर दिन 30 मिनट वॉक करें, एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है. 

तनाव कम करें, मेडिटेशन, योग और गहरी सांस लेना फायदेमंद होता है. 

फल और सब्जियां खाएं,  पोटैशियम और फाइबर से भरपूर डाइट मदद करती है. 

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हमें याद दिलाता है कि, ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है. यह बीमारी जितनी चुपचाप आती है, उतनी ही गंभीर समस्याएं छोड़ जाती है. समय पर सतर्क होना, नियमित जांच कराना और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव ही हैं, जो आपको और आपके परिवार को इस खतरनाक खतरे से बचा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget