एक्सप्लोरर

जब डेंगू होता है तो कैसे मौत के करीब पहुंच जाता है इंसान, जानें स्टेप बाई स्टेप होने वाली दिक्कत

National Dengue Day: डेंगू बुखार मामूली लक्षणों से शुरू होकर जानलेवा बन सकता है. जानें कैसे यह शरीर पर असर करता है और स्टेप बाय स्टेप कैसे बढ़कर मौत तक ले जाता है.

National Dengue Day: एक दिन हल्का बुखार आता है और आप सोचते हैं. शायद मौसम का असर है, आराम कर लेंगे तो ठीक हो जाएगा. लेकिन धीरे-धीरे बुखार तेज होने लगता है, शरीर में दर्द बढ़ता है, भूख गायब हो जाती है और कुछ ही दिनों में हालत इतनी खराब हो जाती है कि, अस्पताल की जरूरत पड़ जाती है. यह एक ऐसा वायरल इंफेक्शन है जो मामूली बुखार से शुरू होकर शरीर को मौत के दरवाजे तक ले जा सकता है. आज पूरा देश राष्ट्रीय डेंगू दिवस मना रहा है। इसलिए आज हम समझेंगे कि, डेंगू किस तरह से इंसान के शरीर पर असर करता है और किन स्टेप्स में ये बीमारी गंभीर होती जाती है. अगर समय पर लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इलाज संभव है. वरना मौत भी हो सकती है. 

मच्छर काटने से वायरस की एंट्री होना 

डेंगू मच्छर के काटने से होता है. जब ये संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो वायरस उसके खून में प्रवेश कर जाता है. शुरुआत में किसी को इसका एहसास भी नहीं होता, क्योंकि पहले 4 से 7 दिनों तक लक्षण हल्के रहते हैं. 

ये भी पढ़े- इन लोगों को लगती है सबसे ज्यादा गर्मी, जानिए इसके पीछे की वजह

बुखार और शरीर में दर्द होना 

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार से होती है. इसके साथ सिर दर्द, आंखों में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर रैशेज और थकावट महसूस होती है. कई लोग इसे वायरल फीवर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. 

प्लेटलेट्स गिरने लगती है 

डेंगू का सबसे खतरनाक चरण तब शुरू होता है जब मरीज के प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है. प्लेटलेट्स खून को जमने में मदद करते हैं और जब इनकी संख्या 1.5 लाख से नीचे आने लगती है, तो शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव  का खतरा बढ़ जाता है.

ब्लीडिंग और अंगों पर असर होना 

प्लेटलेट्स के गिरने के साथ ही नाक से खून आना, मसूड़ों से खून बहना, पेशाब या मल में खून आना शुरू हो सकता है. कुछ मामलों में पेट, लिवर और फेफड़ों जैसे अंगों में सूजन आ जाती है, जिससे अंग काम करना बंद कर सकते हैं. यह स्थिति जानलेवा हो सकती है.

कुछ लोगों को डेंगू शॉक सिंड्रोम होता है 

जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा गिर जाता है और शरीर के अंगों को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता, तो इसे डेंगू शॉक सिंड्रोम कहा जाता है. इसमें रोगी बेहोश हो सकता है, पल्स कमजोर हो जाती है और तुरंत ICU में भर्ती की जरूरत होती है. अगर सही समय पर उपचार न मिले, तो मरीज की जान जा सकती है. 

डेंगू होने पर क्या-क्या करें?  

मच्छरों से बचाव करें, खासकर दिन के समय में इस पर ध्यान देना जरूरी है. 

शरीर को हाइड्रेट रखें और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. 

प्लेटलेट्स गिरने पर पपीते के पत्ते का रस और तरल पदार्थों का सेवन करें. 

घरेलू इलाज की जगह सही मेडिकल जांच और निगरानी जरूरी है. 

डेंगू कोई साधारण बुखार नहीं है. यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे भीतर से खोखला कर देती है और अगर समय पर इलाज न मिले, तो जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि, हम इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें और हर स्टेप पर सतर्क रहें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget