एक्सप्लोरर

प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में डॉक्टर क्यों कहते ब्रेस्ट मसाज करने के लिए? जानें एक्सपर्ट की राय

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं. डॉक्टर गर्भावस्था के आखिरी महीने में ब्रेस्ट मसाज करने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं क्यों

जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इस दौरान हार्मोनल, शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. जब महिला गर्भावस्था के आखिरी महीने में होती है, तब डॉक्टर अक्सर उसे स्तनों की मालिश या ब्रेस्ट मसाज करने की सलाह देते हैं. गर्भावस्था का आखिरी महीना बहुत ही खास होता है. जिसमें महिला का शरीर बच्चे को जन्म देने की तैयारी करने लगता है. एक्सपर्ट के अनुसार ब्रेस्ट मसाज से कई फायदे होते हैं. आइए जानते हैं यहां पर...

ब्रेस्ट टिश्यू को आराम देना 
गर्भावस्था के आखिरी दिनों में स्तनों पर अधिक दबाव पड़ता है. स्तनों की मांसपेशियों और टिश्यू में तनाव और सूजन आ जाती है. ऐसे में ब्रेस्ट की हल्की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद होता है. मालिश से स्तनों की मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव दूर होता है। टिश्यू को भी आराम मिलता है. इससे रक्त संचार बेहतर होता है जिससे स्तन पर्याप्त दूध बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं.  प्रसव के बाद स्तनपान के लिए भी यह ज़रूरी होता है कि स्तन पूरी तरह तैयार हों. 

दूध के प्रवाह को बढ़ावा देना
मालिश करते समय स्तनों से एक हार्मोन ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है. यह हार्मोन दूध निर्माण और दूध के प्रवाह को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, मालिश से निप्पल के आस-पास के एरियोला को बाहर की तरफ तैयार किया जाता है ताकि बच्चे को स्तनपान कराना आसान हो. इस प्रकार, स्तनों की मालिश से मां का दूध बनने लगता है और बच्चे को पर्याप्त मात्रा में स्तनपान कराया जा सकता है. यह मां और बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. 

प्रसव पीड़ा को कम करना
प्रसव के दौरान महिलाओं को अधिक पीड़ा होती है. स्तनों की मालिश से रिलीज होने वाले एंडोर्फिन हार्मोन्स इस प्रसव पीड़ा को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसलिए डॉक्टर आमतौर पर प्रसव से पहले ब्रेस्ट मसाज करने की सलाह देते हैं. 

तनाव और थकान कम करना
प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में महिलाओं को तनाव और थकान अधिक महसूस होती है. मसाज से रिलैक्सेशन मिलता है और तनाव-थकान कम होती है.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
बेहतर दिखने की चाह में फुर्सत के पल भी बन रहे कॉम्पिटिशन का हिस्सा, कैसे बदल रही लाइफस्टाइल?
बेहतर दिखने की चाह में फुर्सत के पल भी बन रहे कॉम्पिटिशन का हिस्सा, कैसे बदल रही लाइफस्टाइल?
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget