एक्सप्लोरर

दूध पीते समय क्यों सो जाते हैं छोटे बच्चे? जानिए इसके पीछे की वजह

Babies Sleep While Drinking Milk: दूध पीते ही अक्सर बच्चे सो जाते हैं. वहीं, कुछ बच्चे कुछ सेकंड दूध पीते ही सोने लगते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे  की वजह-

Babies Sleep While Drinking Milk: अगर आपने कभी छोटे बच्चों को गौर से देखा होगा तो जरूर नोटिस किया होगा कि, वे दूध पीते-पीते सो जाते हैं. मां की गोद में या बोतल पकड़ते-पकड़ते ही उनकी आंखें झपकने लगती हैं और कुछ ही मिनटों में सोने लगते हैं. वैसे तो आपने इस बारे में कई बार सोचा और समझा होगा, लेकिन क्या इसकी असली वजह जान पाएं हैं. अगर नहीं, तो आज हम आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं कि, आखिर बच्चा दूध पीते-पीते सोने क्यों लगता है.

क्या पेट भरने के बाद आता है सुकून

दूध से बेहतर बच्चों के लिए कुछ नहीं है. यह न सिर्फ पोषण देता है, बल्कि उन्हें सुकून भी देता है. जैसे ही बच्चे का पेट भरता है, शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है. खासकर मां का दूध पीते समय बच्चा खुद को सुरक्षित और आरामदायक महसूस करता है, जो उसे नींद की ओर ले जाता है.

दूध में होता है नींद लाने वाला तत्व

दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है. ये हार्मोन दिमाग को शांत करते हैं और नींद लाने में मदद करते हैं. इसलिए जब बच्चे दूध पीते हैं, तो उनके शरीर में यह प्रक्रिया तेजी से होती है और उन्हें नींद आने लगती है.

ये भी पढ़े- पीरियड्स में आ रहा है 15 दिन से ज्यादा का गैप? जानें ये कैसे हो सकता है खतरनाक

चूसने की क्रिया का असर

जब बच्चे मां का स्तन या बोतल चूसते हैं, तो यह उनके लिए केवल खाने का जरिया नहीं, बल्कि एक आराम देने वाली प्रक्रिया होती है. चूसने से उनके मुंह और चेहरे की मांसपेशियों में आराम मिलता है, जो धीरे-धीरे उन्हें सोने को मजबूर कर देती हैं.

ऊर्जा खर्च और थकान

दूध पीना सुनने में भले आसान लगे, लेकिन छोटे बच्चों के लिए यह एक मेहनत भरी प्रक्रिया होती है. चूसना, इसलिए दूध पीते-पीते वो थक जाते हैं और तुरंत सो जाते हैं.

दूध पीते-पीते बच्चों का सो जाना उनके शरीर की प्राकृतिक और खूबसूरत प्रक्रिया है. यह मां-बच्चे के रिश्ते को और गहरा करता है और बच्चे को सुरक्षा और सुकून का अहसास देलाता है. इसलिए अगली बार जब आपका छोटा बच्चा दूध पीते-पीते नींद में चला जाए, तो मुस्कुराकर उसे प्यार से सुला दीजिए, ताकी वो सुकून की नींद ले सके.

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
How To Clean Velvet Furniture: मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक
मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक

वीडियोज

भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget