एक्सप्लोरर

फ्लाइट से सफर के दौरान आपको किन चीजों को पहनने से बचना चाहिए और क्यों?

अगर आप भी फ्लाइट से ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके फ्लाइट से सफर के दौरान आपको किन चीजों को पहनने से बचना चाहिए. कुछ चीजें पहनने में आम होती हैं

आजकल कई लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए फ्लाइट से सफर करते हैं. कुछ लोगों ने पहले से फ्लाइट में सफर किया होगा और कुछ पहली बार करने की सोच रहे होंगे. अगर आप भी फ्लाइट से ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके फ्लाइट से सफर के दौरान आपको किन चीजों को पहनने से बचना चाहिए. कुछ चीजें पहनने में आम होती हैं, लेकिन फ्लाइट में सेफ्टी के नियमों के हिसाब से वो कई बार सही नहीं होते हैं. जब हम फ्लाइट से सफर करते हैं, तो यह सफर आम सफर से थोड़ा अलग होता है. विमान के अंदर का माहौल काफी कंट्रोल होता है, लेकिन उसमें कुछ चैलेंज भी होते हैं. जैसे वहां की हवा में नमी कम होती है, टेंपरेचर ऊपर-नीचे हो सकता है, और बैठने की जगह भी सीमित होती है. इसलिए फ्लाइट में सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि आराम और सेफ्टी के लिए भी सही कपड़े पहनना बहुत जरूरी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि फ्लाइट से सफर के दौरान आपको किन चीजों को पहनने से बचना चाहिए.

फ्लाइट से सफर में किन चीजों को ना पहने?
फ्लाइट से सफर के दौरान आपको बहुत टाइट या चमकदार कपड़े पहनने से बचना चाहिए. इससे आपको सफर के दौरान ​डिसकम्फर्ट हो सकता है और मूवमेंट में परेशानी होती है. इसके अलावा फ्लाइट से सफर के दौरान फ्लिप-फ्लॉप, सैंडल या हाई हील्स पहनना सही नहीं है. ये इमरजेंसी में आपको जल्दी चलने या दौड़ने में रोक सकते हैं और पैरों को सही सेफ्टी भी नहीं देता है. हवाई सफर में कई बार पैर सूज जाते हैं, इसलिए टाइट जूते पहनने से भी बचें. कपड़े और जूतों के अलावा फ्लाइट से सफर के दौरान एक्सेसरीज पहनने से भी बचें. ये एयरपोर्ट सिक्योरिटी में परेशानी का कारण बन सकता है और फ्लाइट के दौरान खो भी सकते हैं.

फ्लाइट में क्या पहनें?
फ्लाइट में सफर के दौरान नेचुरल फैब्रिक वाले कपड़े पहनें. जैसे कॉटन मेरिनो ऊन या मोडल. ये कपड़े स्किन के लिए सही होते है और कंर्फटेबल भी होते हैं. इसके अलावा फ्लाइट में सफर के दौरान फुल कपड़े पहनें. इससे आपकी स्किन गर्म चीजों या किसी तेज टेंपरेचर और लेवल से सेफ रहती है. साथ ही लेयरिंग में कपड़े पहनें, जैसे हल्का अंदर का कपड़ा, फिर एक गर्म लेयर और ऊपर से कोई हल्की जैकेट या स्वेटर. इससे टेंपरेचर बदलने पर आप खुद को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं. वहीं खासकर महिलाएं फ्लाइट के सफर के दौरान स्कार्फ या शॉल साथ रखें. इसे कंबल की तरह या प्राइवेसी के लिए यूज कर सकती हैं. इन सभी के अलावा कम्प्रेशन सॉक्स पहनें, अगर आपकी फ्लाइट 3-4 घंटे से ज्यादा लंबी है या आपको ब्लड सर्कुलेशन की कोई समस्या है, तो ये सॉक्स पहनना, स्लिप-ऑन जूते या स्नीकर्स सबसे अच्छा होता है. ये पैरों की सूजन और ब्लड क्लॉट बनने के खतरे को कम करते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप हल्के, कंर्फटेबल और लेयर वाले कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ आप सफर के दौरान खुद को बेहतर महसूस करेंगे, बल्कि किसी इमरजेंसी के समय भी आप ज्यादा सेफ रहेंगे.
 

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Vaccine: 2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?
2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?
Stem Cell Therapy: बिना मंजूरी स्टेम सेल थेरेपी पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आया स्वास्थ्य मंत्रालय
बिना मंजूरी स्टेम सेल थेरेपी पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आया स्वास्थ्य मंत्रालय
Pencil Marks On Wall: क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
Crispy Pakoras: घंटों तक कुरकुरे रहेंगे बेसन के पकौड़े, नोट करें हलवाई का सीक्रेट
घंटों तक कुरकुरे रहेंगे बेसन के पकौड़े, नोट करें हलवाई का सीक्रेट

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
Embed widget