एक्सप्लोरर

हैदराबादी, मुरादाबादी, लखनऊ की बिरयानी में क्या अंतर है? जानें तीनों का स्वाद अलग कैसे?

हैदराबादी, मुरादाबादी और लखनऊ की बिरयानी में काफी अंतर है, जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाता है:

Difference Between Hyderabadi, Moradabadi And Lucknow Biryani : बिरयानी भारतीय खानपान का एक ऐसा लोकप्रिय व्यंजन है जिसे पूरे देश में बहुत पसंद किया जाता है. हैदराबादी, मुरादाबादी और लखनऊ की बिरयानी भारत की मशहूर बिरयानियों में से हैं. ये तीनों बिरयानियां अपने खास स्वाद और मसालों के लिए प्रसिद्ध हैं. चाहे वो हैदराबादी हो, मुरादाबादी हो या फिर लखनऊ की, हर बिरयानी की खासियत उसके मसालों में होती है. मसाले ही बिरयानी को उसका अनोखा स्वाद देते हैं और एक दूसरे से अलग लगता है. इसलिए बिरयानी के मसालों का अपना एक अलग ही महत्व होता है. आइए जानते हैं कि इन तीनों भी बिरयानी में अंतर क्या है.

हर जगह की बिरयानी एक दूसरे बिरयानी से अलग होती है. हर बिरयानी के स्वाद में  वहां के स्थानीय पकवानों की झलक मिलती है. हैदराबाद, लखनऊ और मुरादाबाद जैसे शहरों की बिरयानी में काफी अंतर है. चाहे वो इस्तेमाल होने वाले मसालों की बात हो या फिर पकाने की विधि की.

हैदराबादी बिरयानी
हैदराबादी बिरयानी में तीखे और गर्म मसालों का भरपूर उपयोग किया जाता है. लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे मसाले इसमें मुख्य रूप से इस्तेमाल होते हैं, जो इस बिरयानी को बेहद तीखा और मसालेदार बना देते हैं. ये मसाले हैदराबादी बिरयानी को एक अनोखा और लाजवाब स्वाद देते है. इसे आमतौर पर शोरबे के साथ परोसा जाता है. हैदराबादी बिरयानी को दूम पर धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि मसाले अच्छे से पक जाएं और बिरयानी में उनका स्वाद पूरी तरह घुल-मिल जाए. इस प्रकार से मसालों और पकाने की विधि से हैदराबादी बिरयानी को उसका खास स्वाद मिलता है. 

मुरादाबादी बिरयानी 
मुरादाबादी बिरयानी उत्तर भारत की एक लोकप्रिय बिरयानी है. यह बिरयानी अलग स्वाद के लिए जानी जाती है. इस बिरयानी में प्याज, लहसुन और दालचीनी की मात्रा अधिक होती है जबकि लाल मिर्च का उपयोग कम किया जाता है. इसकी वजह से यह बिरयानी नरम, कम तीखी और मुलायम बनती है. इसे भाप में नहीं बल्कि सीधे तवे पर पकाया जाता है जिससे इसका स्वाद और बनावट बरकरार रहती है. अपने अलग स्वाद के कारण मुरादाबादी बिरयानी उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है. 

लखनऊ की बिरयानी 
लखनऊ की बिरयानी उत्तर प्रदेश की एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय बिरयानी है. इस बिरयानी को बनाने में मसालों की मात्रा कम रहती है. इसमें इलायची, जायफल, केसर जैसे सुगंधित मसालों का उपयोग किया जाता है जो इसे मीठा और हल्का स्वाद देते हैं. लाल मिर्च का प्रयोग न के बराबर होता है. लखनऊ की बिरयानी को दही में धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे यह नरम और क्रीमी बनती है. 

यह भी पढ़ें
World Biryani Day 2023: देश में कौन कौन सी बिरयानी है मशहूर, जानिए किस शहर में खाई जाती है सबसे ज्यादा बिरयानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget