एक्सप्लोरर
दुल्हन इस तरह के पहनेंगी गहने तो लगेंगी और भी आकर्षक!

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में ज्वैलरी के डिजाइंस में कन्टेम्परेरी टच जरूर देखने को मिल रहा है. आज की ब्राइडल के पास डायमेंड के पेंडेंट और ड्रॉप ईयररिंग जरूर होने चाहिए. सोगानी ज्वैलर्स की प्रबंध निदेशक प्रीति सोगानी बता रही हैं दुल्हनों के कैसे आभूषण होने चाहिए.
- बेहद खूबसूरत डिजाइनों में उपलब्ध डायमंड के पेंडेंट ने ट्रेडिशनल नेकलेस को एक नया रूप दिया है. दुल्हन के पास यह जरूर होना चाहिए. प्लेटिनम कलर के साथ व्हाइट और यैलो गोल्ड में येखूबसूरत डायमंड के पेंडेंट उपलब्ध हैं, जो हल्के होते हैं और इन्हें रोज पहना जा सकता है. आजकल कलर्ड स्टोन्स और अमेरिकन डायमंड की भी ज्वैलरी ट्रेंड में है.
- प्लेन हैवी गोल्ड के कंगन और चूड़ियों का जमाना लद चुका है. आजकल डायमंड जड़ित कुंदन के काम वाले कंगन और चूड़ियां दुल्हनों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
- सोने के ब्रेसलेट भी चलन में हैं जो आपको स्मार्ट लुक देंगे.
- ड्रॉप ईयररिंग (बूंदे वाले) या बालियां वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ-साथ इंडियन ड्रेसेज पर भी जंचते हैं. बूंदे वाले कान के टॉप्स आजकल नए फैशन ट्रेंड हैं.
- आप कलर स्टोंस से बने ईयररिंग्स को भी भारतीय परिधानों को साथ पहन सकती हैं.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
Source: IOCL


























