Balan: The Boy मे दिखी मां-बेटे की अनोखी कहानी, दमदार ट्विस्ट्स और शानदार अभिनय का मास्टरपीस
'Balan: The Boy' एक ऐसी Malayalam फिल्म है जो अपनी अलग कहानी और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित करती है। यह फिल्म एक मां और बेटे की कहानी है, जो जेल से रिहा होने के बाद अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करते हैं। हालांकि कहानी साधारण लगती है, लेकिन इसके ट्विस्ट और भावनात्मक पल इसे खास बना देते हैं।
फिल्म में किसी तरह का जबरदस्ती का थ्रिल या तेज बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार राइटिंग और बेहतरीन स्क्रीनप्ले है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। Adhisheshan, Farzana Palathingal और Mohammed Jinan ने अपने किरदारों में जान डाल दी है। वहीं Tovino Thomas ने छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल में शानदार अभिनय किया है।
फिल्म के लेखक Jithu Madhavan और निर्देशक Chidambaram पहले भी यादगार Malayalam फिल्में बना चुके हैं, और Balan The Boy भी उसी श्रेणी में शामिल होती नजर आती है। यह फिल्म साबित करती है कि अच्छी कहानी किसी भाषा की मोहताज नहीं होती। अगर आप अलग और बेहतरीन सिनेमा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए

























