एक्सप्लोरर

गजब ! अब आपके एक इशारे पर ही रुक जाएगी ट्रेन, PM मोदी ने कर दिया उद्घाटन, जानिए क्या है खासियत

इस ट्रेन की सबसे खास बात है कि यह यात्रियों की एक सीटी पर रुक जाएगी.ट्रेन दो घुमावदार टनल से होकर गुजरेगी.इसमें सफर करने वाले यात्री राजस्थान का छोटा कश्मीर कहे जाने वाले गोरम घाट का लुत्फ उठा पाएंगे.

Rajasthan Heritage Train : पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान जाने वाले टूरिस्ट्स को बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन (Rajasthan Heritage Train) को गुरुवार को प्रधानमंत्री ने रवाना किया. इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि यह यात्रियों की एक सीटी पर रुक जाएगी. यह ट्रेन दो घुमावदार टनल से होकर गुजरेगी. इसमें सफर करने वाले यात्री राजस्थान का छोटा कश्मीर कहे जाने वाले गोरम घाट और सबसे ऊंचाई से गिरने वाले गोरम घाट के जोग मंडी झरना के अनोखे नजारे का लुत्फ उठा पाएंगे. आइए जानते हैं इस ट्रेन की क्या खासियत है और इसका किराया कितना है...
 
गजब का लुक, इतना होगा किराया
राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन को 150 साल पुराने भाप के इंजन की तरह ही हेरिटेज लुक दिया गया है. ट्रेन हफ्ते में चार दिन ही चलेगी. इसमें से दो दिन टूरिस्ट इसमें बुकिंग करवा सकेंगे. इस ट्रेन में 10 से ज्यादा लोगों के ग्रुप की बुकिंग की जा सकेगी. हालांकि, ग्रुप बुकिंग का किराया कितना होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. वैसे इस ट्रेन में सफर करने के लिए प्रति यात्री किराया 2 हजार रुपए है. मारवाड़ जंक्शन से चलकर ये ट्रेन गोरमघाट, फुलाद होते हुए कामलीघाट पहुंचेगी.
 
कब से कब तक चलेगी ट्रेन
 ट्रेन का पूरा सफर 9 घंटे का होगा. यह सुबह 8.30 बजे मारवाड़ जंक्शन से रवाना होगी और 11 बजे कामली घाट पहुंचेगी. जहां साढ़े 3 घंटे के स्टॉपेज के बाद दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे वापस मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी. कामली घाट पर यात्रियों के खाने की व्यवस्था की जाएगी. जिसका चार्ज अलग से देना होगा.
 
ट्रेन के डिब्बों में राजस्थानी कल्चर
इस हेरिटेज ट्रेन को राजस्थानी लुक दिया गया है. इसके डिब्बों में राजस्थानी चित्रकारी, हाथी-घोड़े पालकी बनाए गए हैं. ट्रेन में 60 सीटों वाला विस्टाडोम कोच भी लगाया गया है. अब तक वंदे भारत ट्रेन में ही यह नजर आता है. ट्रेन की यानी सीटें 360% पर घूम सकेंगेी. यात्री ट्रेन के बाहर का नजारा अपने फोन के कैमरे में कैद कर पाएंगे. इस ट्रेन में एक बार में 60 पैसेंजर सफर कर पाएंगे. कोच में तीनों तरफ बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं और पूरा कोच एसी है.
 
यात्री के एक इशारे पर रुकेगी ट्रेन
मारवाड़ से ट्रेन चलने के बाद फुलाद में 25 मिनट तक रुकेगी. 100 किलोमीटर के सफर के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्री जहां चाहें, वहां ट्रेन रुकवा सकेंगे. सेल्फी पॉइंट पर ट्रेन रुकवाने पर करीब 15 से 20 मिनट तक का समय यात्रियों को दिया जाएगा.  इस ट्रेन में एक छोटी सी पेंट्री होगी. जिसमें चाय-नाश्ता ऑर्डर कर पाएंगे. 
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व
सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व
UNESCO की लिस्ट में सारनाथ शामिल, जानें भारत की 10 खास जगहें
UNESCO की लिस्ट में सारनाथ शामिल, जानें भारत की 10 खास जगहें
IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
Bihar Bhawan Canteen: 15 में परांठा और 20 में मिठाई, देखें बिहार भवन कैंटीन की रेट लिस्ट
15 में परांठा और 20 में मिठाई, देखें बिहार भवन कैंटीन की रेट लिस्ट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget