एक्सप्लोरर

Hands Tanning: हाथों की टैनिंग हटाने के लिए करें ये घरेलू उपाय, जेब पर भी नहीं बढ़ेगा बोझ

Hands Tanning Remedy: हाथों की टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय. इनसे आपके हाथ तो साफ होंगे ही साथ ही आपकी जेब पर भी बोझ नहीं बढ़ेगा. ये तरीके धीमा पर अच्छा काम करते हैं.

How To Remove Hands Tanning: हाथों की टैनिंग एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग जूझते हैं. दरअसल चाहे धूप से बचाव हो या चाहे सन्सक्रीन लगाना, लोग अक्सर हाथों को अनेदखा करते हैं और नतीजा ये होता है कि हाथों पर सबसे अधिक टैनिंग हो जाती है. कई बार तो कुछ लोगों के हाथों पर धूप का इतना असर होता है कि जो हिस्सा खुला रहता है और जो हिस्सा ढका रहता है, उसके रंग में ही फर्क दिखने लगता है. इस समस्या से बचने के लिए हाथों को कवर करके रखना तो जरूरी है ही साथ ही केयर भी बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ घरेलू टिप्स जिनकी मदद से हाथों से टैनिंग हटायी भी जा सकती है और हाथों की खूबसूरती बढ़ायी भी जा सकती है.

दही और हल्दी का मिक्सचर

जितने एरिया में टैनिंग हो उसके मुताबिक एक या आधा कप दही लें और उसमें एक चुटकी पिसी हल्दी मिला लें. इसे अच्छे से फेंट लें और इस मिक्सचर को अपने हाथों पर अप्लाई करें. इसे ऐसे ही कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने दें. फिर धीरे-धीरे मसाज करते हुए हाथ से इसे छुड़ा दें और गुनगुने पानी से हाथ धोकर क्रीम लगा लें. ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें. कुछ ही दिनों में टैनिंग की समस्या से निजात मिलेगा.

फ्रेश एलोवेरा

अगर आपके आसपास एलोवेरा का पौधा हो तो इससे बढ़िया कुछ नहीं. इसमें से ताजा एलोवेरा जेल निकालें और इससे अपने हाथों की मसाज करें. नहीं तो आप बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल भी ले सकते हैं. बस ध्यान रहे कि उसमें कम से कम केमिकल हों. 10 मिनट मसाज करें और ऐसे ही हाथों को छोड़ दें. रात को सोने से पहले ये करें और रातभर हाथ में जेल लगा रहने दें. चिपचिपा महसूस हो तो टिश्यू से पोछ लें पर हाथ धोएं नहीं. इसे बार-बार रिपीट करने से टैनिंग खत्म होती है.

नींबू का रस

एक बर्तन में गर्म पानी लें और उमसमें नींबू का रस मिलाएं. अब इस पानी में अपने हाथ 15 से 20 मिनट डुबोकर रखें. इससे भी टैनिंग खत्म होती है. याद रहे नींबू को कभी सीधे त्वचा पर न लगाएं. इसके एसिड से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

टमाटर और नमक

टमाटर का एक टुकड़ा काटें और उस पर बारीक पिसा नमक लेकर छिड़क दें. इस पर एक चम्मच दही भी डालें. अब इसे अपने टैन एरिया पर घिसें और 5 से 6 मिनट तक ये प्रक्रिया करते रहें. उसके बाद इसे हाथों पर लगा छोड़ दें और सूखने दें. 15 मिनट बाद हाथ धो लें. इससे भी कुछ दिनों में टैनिंग खत्म हो जाएगी. ये उपाय घरेलू होने के साथ-साथ सस्ते भी हैं.

यह भी पढ़ें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केले के छिलके की सब्जी कैसे बनाते हैं, नोट कर लीजिए रेसीपी
केले के छिलके की सब्जी कैसे बनाते हैं, नोट कर लीजिए रेसीपी
How To Clean Brass: काले पड़ गए हैं पीतल के बर्तन? 2 मिनट में ऐसे लाएं नई चमक
काले पड़ गए हैं पीतल के बर्तन? 2 मिनट में ऐसे लाएं नई चमक
Floor Tile Care: फर्श की टाइल में क्यों आ जाती है दरार? घर पर ऐसे करें रिपेयर
फर्श की टाइल में क्यों आ जाती है दरार? घर पर ऐसे करें रिपेयर
Xप्लेन: 80% मांसाहार भारतीयों के भारत का 'असली खाना' क्या? BRICS डिनर से बवाल
80% मांसाहार भारतीयों के भारत का 'असली खाना' क्या? BRICS से बवाल

वीडियोज

Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)
Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!
The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
अखिलेश ने शिवपाल से वापस ली अहम जिम्मेदारी, BJP ने याद दिलाई 9 साल पुरानी बात
अखिलेश ने शिवपाल से वापस ली अहम जिम्मेदारी, BJP ने याद दिलाई 9 साल पुरानी बात
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
'पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ', मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल
'पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ', मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Embed widget