एक्सप्लोरर

Summer Skin Care: त्वचा में निखार लाने के लिए लगाएं घर में बना ये स्क्रब

DIY Scrub: गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या सभी को होती है. लेकिन सबके पास त्वचा की देखभाल के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है. यहां आप ऐसे घरेलू स्क्रब्स के बारे में जानेंगे, जिनसे टैनिंग दूर होती है.

Summer Care: गर्मी के मौसम में त्वचा बहुत जल्दी टैनिंग का शिकार हो जाती है. जरूरी नहीं कि आप धूप के सीधे संपर्क में आए तभी टैनिंग की समस्या होगी. बल्कि आप अधिक तापमान वाले स्थान पर यदि शेड में भी बैठे होंगे, तभी भी त्वचा पर टैनिंग हो सकती है. इसकी वजह होती हैं, गर्म हवाएं और सूरज की हीट. अगर आप भी स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती हैं लेकिन टैनिंग की वजह से ऐसा नहीं पा रही हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके बहुत काम आएंगे. हम यहां आपको कुछ खास घरेलू स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी त्वचा को टैनिंग फ्री रख सकती हैं...

1. बेसन का स्क्रब
बेसन में कुछ बूंद सरसों का तेल, गुलाबजल और चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को त्वचा पर स्क्रब की तरह उपयोग करें और फिर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें. इसके बाद आप नहा लें. यह स्क्रब आपकी त्वचा को शांत करने और बढ़ी हुई डार्कनेस को दूर करने का काम करेगा.

2. कॉफी का स्क्रब
आप एक कटोरी में कॉफी पाउडर, बूरा और नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें. कॉफी और बूरे की मात्रा समान रखें. अब इस स्क्रब से त्वचा की सफाई करें और फिर 10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें. यह स्क्रब आपकी डेड सेल्स हटाकर, टैनिंग रीमूव करने में मदद करेगा.

3. सौंफ का स्क्रब 
आप सौंफ को मिक्सी में पीस लें और इसे एक जार में भरकर रख लें. अब इसमें से एक चम्मच पिसी हुई सौंफ लें, गुलाबजल लें और सौंफ जितनी मात्रा में ही मुलतानी मिट्टी लें. तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे स्क्रब की तरह त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट लगाने के बाद नहा लें. इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और डार्कनेस भी दूर होगी. यह स्क्रब स्किन की स्मूद और ग्लोइंग बनाने में भी मददगार है. आप इसे हर तरह की त्वचा पर उपयोग कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 यह भी पढ़ें: चाहते हैं गुलाबी गाल तो डायट में शामिल करें ये 5 फूड्स

यह भी पढ़ें: गर्मी में भी बना रहेगा चेहरे का ग्लो, जरूर ट्राई करें ये 5 स्किन केयर टिप्स

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget