एक्सप्लोरर

मॉनसून में त्वचा और बालों की यूं करें देखभाल

मॉनसून के दौरान इम्यून सिस्टम कम हो जाता है, जिससे शरीर में कीटाणुओं के इंफेक्शन की वजह से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से जूझना पड़ता है.

नई दिल्ली: मॉनसून के दौरान इम्यून सिस्टम कम हो जाता है, जिससे शरीर में कीटाणुओं के इंफेक्शन की वजह से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से जूझना पड़ता है. ऐसे में त्वचा में जलन, फुंसी, लाल चकत्ते और दाद खाज जैसी समस्या हो जाती है. इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सतर्कता जरूरी है.
  • ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का कहना है कि मॉनसून के मौसम में त्वचा को नमी या गीलेपन से बचाने की अत्याधिक आवश्यकता होती है क्योंकि गीलेपन से त्वचा में बैक्टीरिया आ जाते हैं.यहां तक कि त्वचा और सिर पर गीलेपन की वजह से गंदगी और प्रदूषण वाले तत्व आसानी से जम जाते हैं. इस मौसम में बाल बेजान हो जाते हैं.मॉनसून के मौसम में त्वचा को प्रदूषण से बचाएं रखने के लिए त्वचा की गहराई से क्लीजिंग की जानी चाहिए.
  • ऑयली स्किन के लिए चावल के आटे में थोड़ा से गुलाब जल मिलाइए जबकि सामान्य और ड्राई स्किन के लिए बादाम को दूध या दही में मिलाइए. ड्राई और सेंसेटिव स्किन के लिए स्क्रब का प्रयोग न करें. मॉनसून सीजन में अपने चेहरे को बार-बार ताजे साफ पानी से धोइए. ताजगी भरा स्किन टॉनिक बनाने के लिए गुलाब जल को विच हेजल में मिलाकर प्रयोग में लाया जा सकता है.इससे त्वचा में ताजगी का अहसास होता है और त्वचा के छिद्रों को कसने में मदद मिलती है जिससे त्वचा में काले धब्बे, मुंहासे और फोड़े फुंसियों को रोकने में मदद मिलती है.
  • बाल अत्यधिक शुष्क न हो तो इसके लिए गाढ़े कंडीशनर का प्रयोग न करें. मॉनसून में चाय और नींबू का हर्बल हेयर रिंस काफी लाभदायक साबित हो सकता है. प्रयोग की गई चाय पत्तियों को खुले पानी में फिर से उबाल लें और इस पदार्थ को ठंडा कर लें और इसे शैम्पू के बाद बालों को धोने में उपयोग में लाएं. एक मग पानी में नींबू जूस मिलाकर इससे बालों को धोएं.
  • मॉनसून के सीजन में पसीने की वजह से शरीर में तरल पदार्थो की कमी आ जाती है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में ताजा साफ पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का जूस पीजिए.
  • इस सीजन में स्टार्चयुक्त भारी खाने से हमेशा परहेज करें. सलाद, फल, अंकुरित अनाज और दही को अपनी नियमित डाइट में शामिल करें. गर्म चाय की आदत से बचकर आइस टी, नींबू जल, शहद का अधिकतम उपयोग करें.
  • मॉनसून में फेशियल स्क्रब का सप्ताह में दो बार प्रयोग किया जाना चाहिए. फेशियल स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के से गोलाकार मोशन में रगड़ना चाहिए और इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए.
  • यदि चेहरे पर चकत्ते, मुंहासे, फुन्सी आदि हो तो चेहरे को दिन में दो बार मैडिकेटड साबून या क्लीनिजर से धोना चाहिए और इसके बाद चेहरे पर गुलाब जल स्किन टॉनिक लगाना चाहिए. चंदन के पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे में फोड़े फुंसी वाली जगहों पर लगाएं.
  • बरसात के मौसम में भारी नरीशिंग क्रीम जैसे तैलीय पदार्थो के उपयोग से बचना चाहिए. यदि आपकी शुष्क त्वचा है तो हल्की तरल मॉइस्चराइजर आपकी मददगार साबित हो सकती है.
  • शैंपू करने से पहले अंडे के सफेद भाग को आधा घंटा तक बालों पर लगाकर आधा घंटा बालों को धो लें. इससे बालों को पौष्टिकता मिलती है और यह क्लींजर का काम करता है.
  • सप्ताह में एक बार मेंहदी के उपयोग से बालों में पौष्टिकता और चमक आती है.
  • पसीने की समस्या से निपटने के लिए एक मग में नींबू जूस और आधा कप गुलाब जल मिलाइए और इसे शरीर पर लगाइए.नोट: ये एक्स पर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या एक्सापर्ट की सलाह जरूर ले लें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
How To Dry Wet Shoes: बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका
बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget