एक्सप्लोरर

Vat Savitri 2024: वट सावित्री की पूजा कर आज सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना, जानिए इसका महत्व

Vat Savitri 2024: वट सावित्री का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. पौराणिक और धार्मिक मान्यता है कि, इसी व्रत के प्रभाव से यमराज को सावित्री के मृत पति सत्यवान के प्राण लौटाने पड़े थे.

Vat Savitri 2024: हिंदू धर्म में पूर्वांचली महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए कई व्रत रखती हैं. इनमें एक प्रमुख व्रत है 'वट सावित्री' का व्रत. यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रखा जाता है. आज वट सावित्री की पूजा के दिन सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ वट सावित्री की पूजा की. सुहागनों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है. आज के दिन सुहागन महिलाएं वट सावित्री की पूजा के साथ उनकी कथा का पाठ भी करती हैं.
 
बरगद के पेड़ की पूजा कर मौली बांधते हुए महिलाओं ने की परिक्रमा
 
पूर्वांचली सुहागन महिलाओं के बीच इस व्रत की काफी अहमियत है. इस दिन सुहागन महिलाएं रीति-रिवाजों के अनुसार हाथों में मेहंदी रचाकर, सिंदूर-श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा के दिन बरगद के पेड़ की पूजा कर मौली बांधते हुए बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती हैं. देशभर में इस व्रत को सुहागन महिलाओं द्वारा बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है.
 
सावित्री के पति प्रेम और पतिव्रत धर्म को स्मरण कर अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं करती हैं प्रार्थना 
 
हिन्दू धर्म मे वट सावित्री की पूजा को बहुत ही अहम माना जाता है. व्रतधारी महिलाएं वट सावित्री की पूजा में अखंड सौभाग्य के आशीर्वाद की कामना करते हुए कथा का पाठ और श्रवण करती हैं. वट सावित्री की पूजा करने वाली महिलाएं व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. आज के दिन पूजा के बाद व्रत में आम का मुरब्बा, गुड़ या चीनी जरूर खाया जाता है. वहीं भगवान को पूड़ी, चना और पूआ का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है.
 
यमराज ने वट वृक्ष के नीचे ही लौटाए थे सत्यवान के प्राण
 
ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपनी पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को किया था. अपने सतीत्व और कठोर तपस्या से सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश कर दिया था. यमराज ने वट वृक्ष के नीचे ही सत्यवान के प्राण लौटाए थे और वरदान भी दिया था कि जो सुहागिने वट वृक्ष की पूजा करेंगी उन्हें अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद मिलेगा. तभी से सुहागनें इस पूजा को कर अपने पति की रक्षा और लंबी उम्र की कामना करती आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri 2024: सुहागिनों से रखा वट सावित्री का व्रत, बरगद पेड़ की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget