एक्सप्लोरर

Mahabharat : महाभारत में सर्वनाश के लिए जिम्मेदार बने ये अस्त्र-दिव्यास्त्र

प्राचीनकाल में आज की तरह ही आधुनिक अस्त्र, शस्त्र और दिव्यास्त्र थे. शस्त्र तो हाथों से चलते थे, लेकिन अस्त्र और दिव्यास्त्र मंत्र से संचालित होते हैं, आइए जानते हैं महाभारत काल के हथियार.

Mahabharat : हथियार या संहारक अमूमन दो तरह के अस्त्र और शस्त्र हुए हैं. 'अस्त्र' ऐसे हथियार को कहा गया, जो किसी मंत्र या यंत्र से चलाए जाते थे. सह बहुत भयानक होते थे, इनसे चारों ओर हाहाकार मच जाता था। मौजूदा समय में यंत्र से फेंके जाने वाले अस्त्र जैसे तोप है तो मंत्र से जैसे ब्रह्मास्त्र, पाशुपतास्त्र, पर्जन्यास्त्र आदि. जबकि दूसरे संहारक हाथों से चलाए जाने के कारण शस्त्र कहे गए. यह भी दो प्रकार के हुए यंत्र शस्त्र और हस्त शस्त्र. यंत्र शस्त्र मे शक्ति, तोमर, पाश, बाण सायक, शण, तीर, परिघ, भिन्दिपाल, नाराच आदि रहे तो हस्त शस्त्र में ऋष्टि, गदा, चक्र, वज्र, त्रिशूल, असि, खंजर, खप्पर, खड्ग, चन्द्रहास, फरसा, मुशल, परशु, कुण्टा, शंकु, पट्टिश, वशि, तलवार, बरछा, बरछी, कुल्हाड़ा, चाकू, भुशुण्डी आदि रहे.

चंद लोगों को ही था दिव्यास्त्र का ज्ञान
मंत्र से संचालित अस्त्र दिव्यास्त्र कहे जाते हैं. प्राचीनकाल में यह विद्या चंद लोगों को ही सिखाई जाती थी. ब्रह्मास्त्र चलाने के लिए कर्ण ने परशुराम से शिक्षा ली तो द्रोणाचार्य ने कौरवों समेत पांचों पांडवों को इसकी शिक्षा दी थी, लेकिन ब्रह्मास्त्र विद्या कर्ण, अर्जुन, भीष्म, द्रोणाचार्य और अश्वत्थामा के अलावा किसी को नहीं आई. 

अस्त्र भी दो प्रकार के दिव्यास्त्र और यांत्रिकास्त्र हुए. दिव्यास्त्र मंत्रों से चलाए जाते थे. हर अस्त्र पर भिन्न-भिन्न देव या देवी का अधिकार होता है. मंत्र-तंत्र से ही इसे चलाया जा सकता है. दिव्यास्त्रों में प्रमुख रूप से आग्नेयास्त्र, पर्जन्य, वायव्य, पन्नग, गरूड़, नारायणास्त्र, पाशुपत, ब्रह्मशिरा, एकागिन्न अमोघास्त्र और ब्रह्मास्त्र हैं.

दिव्यास्त्रों का असर : आग्नेयास्त्र अग्नि बरसता था तो पर्जन्य से भारी बारिश होने लगती थी. वायव्य से आंधी-तूफान बवंडर आ जाता था. इनका प्रभाव इतना घातक था कि पूरे युद्ध स्थल का वातावरण भयावह हो जाता था, इनसे बचना मुश्किल था, सिर्फ वही इनसे बच सकता था, जो इनकी काट जानता था.

ऐसे मिलते थे दिव्यास्त्र
इसके लिए कठिन तप, व्रत, उपवास, ध्यान आदि करके मन को काबू में करने पांचों इंद्रियों को संचालित करने की शक्ति पाई जाती थी. जो व्यक्ति एकचित्त हो जाता वही दिव्यास्त्र हासिल करने का अधिकारी बनता.

वासवी शक्ति: इसे अमोघ अस्त्र भी कहा जाता है, जो सिर्फ इंद्र के पास था. इसकी खूबी ये थी कि यह अचूक होने के चलते एक बार ही प्रयोग हो सकता था. महाभारत में कर्ण को इसे इंद्र ने कवच कुंडल के बदले दिया था. कर्ण इसके प्रयोग से अर्जुन को मार डालना चाहता था, लेकिन कर्ण को न चाहते हुए भी मित्र दुर्योधन के कहने पर महाशक्तिशाली घटोत्कच पर इसका प्रयोग करना पड़ा.

इन्हें भी पढ़ें : 
Mahabharat : अर्जुन को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए उलूपी ने सौतेले बेटे से उनका वध कराया


Ashadh Krishna Paksh: आषाढ़ मास का कृष्ण पक्ष शुरू, जानें इसका महत्व और पूजा विधि

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget