एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण क्या लगले वाला है? 2025 का पहला ग्रहण कब, जान लें अभी से सही डेट

Surya Grahan 2025: ग्रहण को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत खास माना जा रहा है, इसका शनि से गहरा संबंध है. यहां जानें पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं.

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व है. विज्ञान के नजरिए से सूर्य ग्रहण सिर्फ एक खगोलिय घटना है, इसमें सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है.

वहीं शास्त्रों के अनुसार राहु अपना बदला लेने के लिए समय-समय पर सूर्य को ग्रस्ता (खाता) है तब सूर्य ग्रहण लगता है. इस साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है, क्या ये भारत में दिखाई देगा जानें इन सभी सवालों के जवाब.

2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब ? (First Surya Grahan 2025)

29 मार्च को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस दिन चैत्र अमावस्या है, इसके अलगे दिन से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी.

सूर्य ग्रहण 2025 समय (Surya Grahan 2025 Time)

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 14:21 बजे से शाम 18:14 बजे तक रहेगा. ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा.

भारत में दिखेगा या नहीं ?

 साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण रात को लगने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा.इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है.

कहां दिखाई देगा पहला सूर्य ग्रहण 2025 ?

29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में देखा जा सकेगा.

पहला सूर्य ग्रहण क्यों है खास ?

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में गोचर करेंगे. शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण का एक ही दिन होगा दुर्लभ संयोग बनाएगा, इससे राशियों पर गहरा असर पड़ेगा.

आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है ?

जब चंद्रमा की परछाई सूर्य के पूरे भाग को ढंकने की बजाय किसी एक हिस्से को ही ढके तब आंशिक सूर्य ग्रहण होता है. इस दौरान सूर्य के छोटे से हिस्से पर अंधेरा सा दिखता है.

रहस्मय जंगम साधु कौन होते हैं, सिर पर बांधते हैं मोर पंख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget