एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: हिंदू धर्म के किस वेद में मिलता है सूर्य ग्रहण का वर्णन, सबसे पहले ग्रहण पर किस महर्षि ने दिया था ज्ञान

Surya Grahan 2024: विज्ञान में ग्रहण महत्वपूर्ण माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया को ग्रहण का ज्ञान एक महर्षि ने दिया था. 8 अप्रल 2024 को सूर्य ग्रहण है, जानें किस ऋषि ने दिया ग्रहण का ज्ञान

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल 2024 यानी आज लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Surya Grahan 2024) होगा, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा. सूर्य और चंद्र ग्रहण हर साल आते हैं. विज्ञान की दृष्टि में ये मात्र एक खगोलीय घटना है लेकिन आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही क्षेत्रों में इसका काफी महत्व है.

क्या आप जानते हैं कि ग्रहण का ज्ञान सबसे पहले एक सनातनी ने दिया था. हिंदू धर्म के वेद में इसका जिक्र मिलता है. आइए जानते हैं किस वेद में मिलता है सूर्य ग्रहण का वर्णन ? कौन थे वो ऋषि जिन्होंने दी ग्रहण की जानकारी.

किस ऋषि ने सबसे पहले दिया ग्रहण का ज्ञान ?

ग्रहण का ज्ञान देने वाले प्रथम आचार्य महर्षि अत्रि (Rishi Atri) माने गए हैं. खगोल शास्त्र की महत्वपूर्ण खोज (सूर्य ग्रहण) इन्होंने ही की थी. प्राचीन भारत में महर्षि अत्रि बहुत बड़ा वैज्ञानिक भी माना जाता है. अत्रि ऋषि भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे. कहा जाता है कि आसमान में टिमटिमाते तारों से लेकर अज्ञात ग्रहों तक के अध्ययन में उन्हें अद्भुत ज्ञान प्राप्त था.

किस वेद में ग्रहण का वर्णन ? (Surya Grahan in Veda)

वैदिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के खगोलीय ज्ञान की जानकारी हमारे पूर्वजों ने हजारों साल पहले ही दे दी थी. उनके अनुसार वेदांग ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है.  ऋग्वेद (Rigveda) के एक मंत्र में सूर्य ग्रहण का वर्णन करते हुए लिखा है - "हे सूर्य ! असुर राहु ने आप पर आक्रमण कर आपको अंधकार के आगोश में ले लिया. उससे मनुष्य आपके रूप को पूर्ण रूप से देख नहीं पाए. तब महर्षि अत्रि ने अपने अर्जित ज्ञान से इस छाया को हटाकर सूर्य का उद्धार किया."

सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सनातन धर्म के शास्त्रों में सूर्य ग्रहण का विस्तार से महिमा मंडन किया गया है. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण न सिर्फ मनुष्य बल्कि सभी जीव-जंतुओं, नदियों और सागर पर भी गहरा असर डालता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण जब होता है तब सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पहुंचती और दोपहर में ही अंधेरा छा जाता है. ऐसे में प्रकृति विपरित रूप से कार्य करना शुरू कर देती है.

सूर्य ग्रहण कब लगता है ?

सौर मंडल में सूर्य केंद्र में है और सभी ग्रह इसकी परिक्रमा लगाते हैं. जब चंद्रमा घूमते-घूमते सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो सूर्य की चमकती रोशनी चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती चंद्रमा के कारण सूर्य पूर्ण या आंशिक रूप छिप जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है.

Chaitra Navratri 2024: 30 साल बाद 5 दुर्लभ योग में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें घटस्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: वक्री शनि बढ़ाएंगे मेष, कुंभ सहित 5 राशियों की मुश्किलें, 138 दिन भूल से भी न करें ये काम
वक्री शनि बढ़ाएंगे मेष, कुंभ सहित 5 राशियों की मुश्किलें, 138 दिन भूल से भी न करें ये काम
Shani Mangal Drishti 2026: सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget