एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण की नेगेटिव एनर्जी से कैसे बचा जाए, जानें इसके पौराणिक और वैज्ञानिक मान्यताएं

Solar Eclipse 2023: ग्रहण लगने की घटना से पौराणिक व वैज्ञानिक मान्यताएं जुड़ी हैं. ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिसका दुष्प्रभाव खाने-पीने की चीजों से लेकर व्यक्ति पर भी पड़ता है.

Solar Eclipse 2023, Scientific and Mythological Beliefs: गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा. ज्योतिष की माने तो करीब 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा. धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है. वहीं विज्ञान की नजर में ग्रहण लगने की घटना ऐसी होती है, जिससे वैज्ञानिकों को कुछ नया प्राप्त होता है.  लिहाजा विज्ञान के लिए प्रयोग के लिए ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है.

सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों से ही पौराणिक और वैज्ञानिक मान्यताएं जुड़ी होती हैं. इसलिए धार्मिक और विज्ञान की दृष्टि से ग्रहण की व्याख्या भी अलग-अलग है. जानते हैं धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से क्या है सूर्य ग्रहण?

विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण

विज्ञान के अनुसार पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करता है जबकि चंद्रमा पृथ्वी के चारो ओर घूमती है. पृथ्वी और चंद्रमा घूमते-घूमते एक समय पर ऐसे स्थान पर आ जाते हैं जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीधे रेखा में रहते हैं. जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाती है और वह सूर्य को ढ़क लेता है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं.

इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि, सूर्य सभी ग्रहों का केंद्र है. पृथ्वी और दूसरे ग्रह सूर्य के ही चारों ओर परिक्रमा करते हैं. वहीं चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है. पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में 365 दिन यानी एक साल का समय लगता है और चंद्रमा को एक चक्कर लगाने में 27 दिन का समय लगता है. चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए कई बार सूर्य और पृथ्वी बीच में आ जाते हैं और सूर्य के प्रकाश को रोक देते हैं. इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

 सूर्य ग्रहण का पौराणिक कारण

सूर्य या चंद्र ग्रहण लगने का कारण समुद्र मंथन से जुड़ी है. इसके अनुसार समुद्र मंथन से निकले अमृत का पान करने के लिए देवताओं और दानवों के बीच विवाद हो गया. तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर पहले देवताओं को अमृत पान करा दिया. लेकिन देवताओं की पंक्ति में एक असुर ने भी बैठकर अमृत पान कर लिया. लेकिन सूर्य और चंद्रमा ने उसे पहचान लिया और विष्णु जी को इसके बारे में बता दिया.

तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उस दानव का सिर धड़ से अलग कर दिया. लेकिन अमृत पान कर लेने के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई. इसी दानव के सिर वाला भाग राहू और धड़ वाला भाग केतू कहलाया. इस घटना के बाद सूर्य और चंद्रमा राहू केतु के शत्रु हो गए और राहू-केतु सूर्य और चंद्रमा को ग्रास करते हैं, जिसे ग्रहण कहा जाता है.

सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं

  • धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, नुकीली चीजों के प्रयोग से गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई असर नहीं होता.
  • धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण लगने की घटना को अशुभ माना गया है. लेकिन विज्ञान के लिए सूर्य ग्रहण की घटना किसी नए खोज के लिए अवसर की तरह होती है. 
  • धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते या कुश रखना चाहिए. इससे से खाने-पीने की चीजों पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता. 

सूर्य ग्रहण की नेगेटिव एनर्जी से बचने के उपाय

  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें. खासकर गर्भवती स्त्री को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान अधिक से अधिक मंत्रों का जाप और देवी-देवताओं का स्मरण करें.
  • ग्रहण में पहले से पके हुए खाद्य-पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें.
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करें.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा, यज्ञ या आरती नहीं करने चाहिए.
  • खाने-पीने की चीजों पर ग्रहण लगने के पहले से ही तुलसी का पत्ता डाल दें. इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को 100 साल बाद लगेगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, ज्योतिष से जानिए ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 30 May 2026: आज अधिकमास पूर्णिमा तिथि, पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूरा पंचांग देखें
आज अधिकमास पूर्णिमा तिथि, पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूरा पंचांग देखें
Adhik Maas Purnima 2026: 30 या 31 मई कब है अधिकमास की पूर्णिमा, नोट करें स्नान दान का समय
Adhik Maas Purnima 2026: 30 या 31 मई कब है अधिकमास की पूर्णिमा, नोट करें स्नान दान का समय
Rashifal 30 May 2026: इन 4 राशियों पर पड़ेगी शनि देव की शुभ द्दष्टि, किसे झेलना पड़ेंगे कष्ट, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 4 राशियों पर पड़ेगी शनि देव की शुभ द्दष्टि, किसे झेलना पड़ेंगे कष्ट, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Somwar 2026 Date: सावन में कितने सोमवार आएंगे ? श्रावण कब से कब तक रहेगा
सावन में कितने सोमवार आएंगे ? श्रावण कब से कब तक रहेगा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget