एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को 100 साल बाद लगेगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, ज्योतिष से जानिए ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Hybrid Surya Grahan: 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होगा है. ज्योतिष के अनुसार, यह अद्भुत सूर्य ग्रहण होगा जोकि सौ साल में एक बार लगता है. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा.

Hybrid Surya Grahan 2023: आमतौर पर जब भी हमारे जीवन में कोई नेगेटिव चीज होती है तो सबसे पहले हमारी जुबां यही शब्द आता है कि हमारी खुशियों को किसी की नजर लग गई है, जैसे कोई ‘ग्रहण’ हमारे जीवन पर लग गया है. इसी कहावत को चरितार्थ करने इस साल के पहले सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं.

पंडित सुरेश श्रीमाली बताते हैं कि, बृहस्पतिवार, 20 अप्रैल 2023 वैशाख अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है. ऐसा ग्रहण 100 साल में एक बार ही लगता है. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का ही मिश्रण है. 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे और गुरु मेष राशि में आकर सूर्य के साथ युति करेंगे. आइए जानते हैं क्या है, हाइब्रिड सूर्य ग्रहण और क्या होगा इसका प्रभाव. 

भारत में मान्य नहीं होगा ग्रहण का सूतक

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं इस सूर्य ग्रहण से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा. लेकिन यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर ही दिखाई देगा और वहां इसका सूतक भी मान्य रहेगा.

क्या होता है सूतक काल

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है. इस दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है. सूतक काल के दौरान मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए. ग्रहण की समाप्ति के बाद सूतक काल खत्म हो जाता है. ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए और स्नान करना चाहिए.  

आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार ग्रहण

आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य के किसी छोटे हिस्से के सामने आकर रोशनी रोकता है, तब आंशिक सूर्य ग्रहण होता है. कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के बीच आकर रोशनी रोकता है, तब चारों तरफ एक चमकदार रोशनी का गोला बनता है, इसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं. वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं. इसके कारण पृथ्वी के एक भाग पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है. तब पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है. इसे खुली आंखों से बिना किसी यंत्र के भी देखा जा सकता हैं.

क्या है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है. यह सूर्य ग्रहण लगभग 100 साल में एक ही बार देखने को मिलता है. इस सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा की धरती से दूरी न तो ज्यादा होती है और न ही कम. इस दुर्लभ ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ सैकेंड के लिए एक वलय यानी रिंग जैसी आकृति बनाता है, जिसे अग्नि का वलय यानी रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या मान्य होगा सूतक काल?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget