एक्सप्लोरर

Krishna Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे लोग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021, सोमवार को पड़ रही है. मंदिरों में अभी से ही कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Krishna Janmashtami 2021: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021, सोमवार को पड़ रही है. मंदिरों में अभी से ही कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कृष्ण जी के जन्म स्थान ब्रज के वृंदावन में भी जन्माष्टमी की तैयारीयां जोरो-शोरों से ;ल रही हैं. यहां लड्डू गोपाल की पोशाक और पीतल के लड्डू गोपाल बनाने के लिए कारीगकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. बाजार इन दिनों कान्हा जी की पोशाक से सजे दिख रहे हैं. कहते हैं कि लड्डू गोपाल को जेवर पहनना बहुत पंसद था, इसलिए भक्त इस दिन हर वो चीज उनके आगे रखते हैं या उन्हें पहनाते हैं, जो भगवान कृष्ण जी को पसंद थी.

अष्टमी के दिन जन्में भगवान कृष्ण को विष्णु जी का ही अवतार माना जाता है. इस दिन भक्त पूरा दिन उपवास करते हैं. रात के 12 बजे तक भगवान कृष्ण जी का जागरण, भजन, पूजन-अर्चना करते हैं. जन्माष्टमी के दिन भक्त अपने घरों में कान्हा जी का पालना सजाते हैं. उस पर उन्हें बैठाते हैं और उसे फूलों और गुब्बारों से सजाते हैं. कान्हा जी कि फैंसी पोशाक पहनाते हैं, जेवर पहनाकर सजा कर पालने में झूलाते हैं.

Krishna Janmashtmi significance (कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व)  
हिंदू धर्म में इस व्रत का काफी महत्व है. कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मान्यता है कि अगर निसंतान दंपति जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं, तो बहुत जल्द ही उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है. कहते हैं कि जन्माष्टमी के व्रत को अगर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है, तो व्रत करने वाले की मनोकामना जरूर पूरी होती है. ज्योतिष के अनुसार भी इस दिन का खास महत्व होता है. कहा जाता है कि जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिती में होता है, उनके लिए ये व्रत बहुत लाभकारी होता है. इतना ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी इस व्रत का खास महत्व है. अगर उनके विवाह में कोई अड़चन आ रही हो तो वे भी लड्डू गोपाल के लिए व्रत रखकर झुला झुलाती हैं. इससे उनके विवाह का संयोग जल्दी बन जाता है. 

Krishna janmashtmi shubh muhurat (जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त)
हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 29 अगस्त, रविवार को रात 11:25 से शुरू होकर 30 अगस्त, सोमवार रात 1:59 तक रहेगा. यही नहीं, पूजन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11:59 से देर रात 12:44 तक रहेगा. अतः रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 30 अगस्त, सुबह 6:39 से होकर 31 अगस्त सुबह 9:44 तक रहेगा. 

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर इन चीजों से सजाएं भगवान कृष्ण को, पूरे करेंगे सभी मनोरथ, मिलेगा अपार धन
Janmastami : कृष्ण जन्मोत्सव पर कान्हा का प्रसाद सबसे उत्तम पारण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget