एक्सप्लोरर

शीतला अष्टमी या बसौड़ा के दिन मां की पूजा के बाद जरूर करें ये कार्य, जल्द स्वीकार होगी पूजा

होली से सात दिन बाद आठवें दिन शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. रंगोत्सव होली चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. वहीं, शीतला अष्टमी चैत्र माह की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है.

होली से सात दिन बाद आठवें दिन शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. रंगोत्सव होली चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. वहीं, शीतला अष्टमी चैत्र माह की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. शीतला अष्टमी को बसौड़ा भी कहा जाता है.मां शीतला को आरोग्य प्रदान करने वाली देव के रूप में माना जाता है. इस दिन मां को बासी खाने का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि मां शीतला जिस पर अपनी कृपा बरसाती हैं, उनके सभी रोग दूर कर देती हैं. बता दें कि स्कंद पुराण में मां शीतला को चेचक, खसरा और हैजा जैसी बीमारियों से बचाने वाली देवी कहा गया है. 

इस बार शीतला अष्टमी 25 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां की कृपा पाने के लिए शीतला मां की पूजा के बाद शीतलाष्टक स्तोत्र का पाठ जरूर करें. मान्यता है कि इसकी रचना भगवान शंकर ने जनकल्याण के लिए की थी. इसमें मां शीतला की महिमा का गुणगान किया गया है. नियमित रूप से इसकी पाठ करने से माता शीतला की कृपा बनी रहती है. शीतला अष्टमी के दिन से इसकी शुरुआत कर सकते हैं. 

शीतलाष्टक  स्तोत्र

ॐ श्रीगणेशाय नमः, ॐ श्री शीतलायै नम: बोलकर इस स्तोत्र को प्रारंभ करें.

विनियोग
ॐ अस्य श्रीशीतला स्तोत्रस्य महादेव ऋषिः, अनुष्टुप् छन्दः, शीतली देवता, लक्ष्मी बीजम्, भवानी शक्तिः, सर्वविस्फोटक निवृत्तये जपे विनियोगः

ऋष्यादि-न्यास
श्रीमहादेव ऋषये नमः शिरसि, अनुष्टुप् छन्दसे नमः मुखे, श्रीशीतला देवतायै नमः हृदि, लक्ष्मी (श्री) बीजाय नमः गुह्ये, भवानी शक्तये नमः पादयो, सर्व-विस्फोटक-निवृत्यर्थे जपे विनियोगाय नमः सर्वांगे.

ध्यान
ध्यायामि शीतलां देवीं, रासभस्थां दिगम्बराम्, मार्जनी-कलशोपेतां शूर्पालङ्कृत-मस्तकाम्.

मानस-पूजन
ॐ लं पृथ्वी-तत्त्वात्मकं गन्धं श्री शीतला-देवी-प्रीतये समर्पयामि नमः ॐ हं आकाश-तत्त्वात्मकं पुष्पं श्री शीतला-देवी-प्रीतये समर्पयामि नमः ॐ यं वायु-तत्त्वात्मकं धूपं श्री शीतला-देवी-प्रीतये समर्पयामि नमः ॐ रं अग्नि-तत्त्वात्मकं दीपं श्री शीतला-देवी-प्रीतये समर्पयामि नमः ॐ वं जल-तत्त्वात्मकं नैवेद्यं श्री शीतला-देवी-प्रीतये समर्पयामि नमः ॐ सं सर्व-तत्त्वात्मकं ताम्बूलं श्री शीतला-देवी-प्रीतये समर्पयामि नमः

मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः, इस मंत्र को 11 बार बोलें.

ईश्वर उवाच
वन्दे अहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम् मार्जनी कलशोपेतां शूर्पालं कृत मस्तकाम्

वन्देअहं शीतलां देवीं सर्व रोग भयापहाम् यामासाद्य निवर्तेत विस्फोटक भयं महत्

शीतले शीतले चेति यो ब्रूयाद्दारपीड़ितः विस्फोटकभयं घोरं क्षिप्रं तस्य प्रणश्यति

यस्त्वामुदक मध्ये तु धृत्वा पूजयते नरः विस्फोटकभयं घोरं गृहे तस्य न जायते

शीतले ज्वर दग्धस्य पूतिगन्धयुतस्य च प्रनष्टचक्षुषः पुसस्त्वामाहुर्जीवनौषधम्

शीतले तनुजां रोगानृणां हरसि दुस्त्यजान् विस्फोटक विदीर्णानां त्वमेका अमृत वर्षिणी

गलगंडग्रहा रोगा ये चान्ये दारुणा नृणाम् त्वदनु ध्यान मात्रेण शीतले यान्ति संक्षयम्

न मन्त्रा नौषधं तस्य पापरोगस्य विद्यते त्वामेकां शीतले धात्रीं नान्यां पश्यामि देवताम्

फल-श्रुति
मृणालतन्तु सद्दशीं नाभिहृन्मध्य संस्थिताम् यस्त्वां संचिन्तये द्देवि तस्य मृत्युर्न जायते

अष्टकं शीतला देव्या यो नरः प्रपठेत्सदा विस्फोटकभयं घोरं गृहे तस्य न जायते

श्रोतव्यं पठितव्यं च श्रद्धा भक्ति समन्वितैः उपसर्ग विनाशाय परं स्वस्त्ययनं महत्

शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः

रासभो गर्दभश्चैव खरो वैशाख नन्दनः शीतला वाहनश्चैव दूर्वाकन्दनिकृन्तनः

एतानि खर नामानि शीतलाग्रे तु यः पठेत् तस्य गेहे शिशूनां च शीतला रूङ् न जायते

शीतला अष्टकमेवेदं न देयं यस्य कस्यचित् दातव्यं च सदा तस्मै श्रद्धा भक्ति युताय वै

श्रीस्कन्दपुराणे शीतलाअष्टक स्तोत्रं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

चैत्र माह में कब है पूर्णिमा? जाने शुभ मुहूर्त, व्रत पूजा विधि और महत्व

नवरात्रि शुरू होने में बस चंद ही दिन बाकी, पहले से तैयार कर लें पूजा की थाली, नोट करें पूजा और श्रृंगार की सामग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget