एक्सप्लोरर

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी व्रत कथा, इस दिन दान करना क्यों जरुरी जानें

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी 25 जनवरी 2025 को है. कहते हैं षटतिला एकादशी गंभीर पापों से मुक्ति दिलाती है. इस दिन श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए व्रत कथा का पाठ करना ना भूलें.

Shattila Ekadashi 2025: कलियुग में एक मात्र एकादशी ऐसा व्रत है जिसके प्रभाव से व्यक्ति गंभीर पापों  से भी मुक्ति पा लेता है और अंत में उसे ईश्वर की शरण मिलती है. आज 25 जनवरी 2025 को षटतिला एकादशी का व्रत है.

शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को करने वालों को नरक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती. षटतिला एकादशी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करना चाहते हैं तो पूजा में इस कथा का जरुर श्रवण करें, कथा के बिना ये व्रत अधूरा माना गया है.

षटतिला एकादशी कथा (Shattila Ekadashi Vrat Katha)

एक बार नारद मुनि ने भगवान श्रीहरि से षटतिला एकादशी का माहात्म्य पूछा, वे बोले - 'हे प्रभु! आप मेरा प्रणाम स्वीकार करें. षटतिला एकादशी के उपवास का क्या पुण्य है? उसकी क्या कथा है, कृपा कर मुझसे कहिए. श्रीहरि बोले 'बहुत पहले मृत्युलोक में एक ब्राह्मणी रहती थी. वह सदा व्रत-उपवास किया करती थी. एक बार वह एक मास तक उपवास करती रही, इससे उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया.

वह अत्यंत बुद्धिमान थी फिर उसने कभी भी देवताओं तथा ब्राह्मणों के निमित्त अन्नादि का दान नहीं किया. मैंने चिंतन किया कि इस ब्राह्मणी ने उपवास आदि से अपना शरीर तो पवित्र कर लिया है तथा इसको वैकुंठ लोक भी प्राप्त हो जाएगा, किंतु इसने कभी अन्नदान नहीं किया है, अन्न के बिना जीव की तृप्ति होना कठिन है.

ऐसा चिंतन कर मैं मृत्युलोक में गया और उस ब्राह्मणी से अन्न की भिक्षा मांगी. इस पर उस ब्राह्मणी ने कहा-हे योगीराज! आप यहां किसलिए पधारे हैं? मैंने कहा- मुझे भिक्षा चाहिए. इस पर उसने मुझे एक मिट्टी का पिंड दे दिया. मैं उस पिंड को लेकर स्वर्ग लौट आया. कुछ समय व्यतीत होने पर वह ब्राह्मणी शरीर त्यागकर स्वर्ग आई. मिट्टी के पिंड के प्रभाव से उसे उस जगह एक आम वृक्ष सहित घर मिला, किंतु उसने उस घर को अन्य वस्तुओं से खाली पाया.

वह घबराई हुई मेरे पास आई और बोली - 'हे प्रभु! मैंने अनेक व्रत आदि से आपका पूजन किया है, किंतु फिर भी मेरा घर खाली है, इसका क्या कारण है?' श्रीहरि बोले - 'तुम अपने घर जाओ और जब देव-स्त्रियां तुम्हें देखने आएं, तब तुम उनसे षटतिला एकादशी व्रत का माहात्म्य और उसका विधान पूछना, जब तक वह न बताएं, तब तक द्वार नहीं खोलना.'

प्रभु के ऐसे वचन सुन वह अपने घर गई और जब देव-स्त्रियां आईं और द्वार खोलने के लिए कहने लगीं, तब उस ब्राह्मणी ने कहा - आप मुझे षटतिला एकादशी का माहात्म्य बताएं।' देव स्त्री ने षटतिला एकादशी का माहात्म्य सुना दिया, तब उस ब्राह्मणी ने द्वार खोल दिया. देव-स्त्रियों ने ब्राह्मणी को सब स्त्रियों से अलग पाया. उस ब्राह्मणी ने भी देव-स्त्रियों के कहे अनुसार षटतिला एकादशी का उपवास किया और उसके प्रभाव से उसका घर धन्य-धान्य से भर गया, कहते हैं इस एकादशी व्रत के करने वाले को जन्म-जन्म की निरोगता प्राप्त हो जाती है. मृत्यु के बाद आत्मा को पीड़ाएं नहीं सहनी पड़ती.

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या 28 या 29 जनवरी कब ? इस दिन किसकी पूजा करनी चाहिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget