एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Death: छठ में सूप,डाला और ठेकुआ की तरह जरूरी है शारदा सिन्हा के गीत, गीतों में सदा गूंजेगी आवाज

Sharda Sinha Death: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज से छठ पूजा के गीतों को अलग पहचान दी. छठ महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा है. छठ पूजा के पहले दिन ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Sharda Sinha Death: लोकगायिका और बिहार की स्वर कोकिका के रूप में पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा को लेकर दुखद खबर सामने आई है. शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. उन्होंने 5 नवंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital, Delhi) में अंतिम सांस ली. वह 72 वर्ष की थीं.

शारदा सिन्हा को लेकर यह दुखद खबर ऐसी घड़ी में आई जब छठ पूजा की शुरुआत हुई. शारदा सिन्हा ने छठ पूजा पर कई लोक और पारंपरिक गीत गाए. उनके गीतों के बगैर तो छठ पर्व अधूरा होता है और छठ पूजा (Chhath Puja 2024) के पहले दिन ही शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया (Sharda Sinha Passes Away).

छठ में सूप,डाला और ठेकुआ की तरह जरूरी है शारदा सिन्हा के छठ गीत

शारदा सिन्हा को बिहार की स्वर कोकिला कहा जाता था. उन्होंने भोजपुरी, मगही, बज्जिका और मैथली जैसे भाषाओं में कई छठ गीत गाकर छठ पर्व को भक्ति और उत्साह से भर दिया. छठ पर्व में सूप, डाला, कोनिया, ठेकुआ की तरह शारदा सिन्हा के छठ गीत भी उतने ही जरूरी हैं. उनके छठ गीतों में बिहार की माटी को सोंधी खूश्बू, भाव और भक्ति विभोर करने वाले शब्द होते थे. उनके छठ गीतों में हे दीनानाथ (सूर्य देव) और छठी मैया की पुकार होती थी, सुहाग और संतान रक्षा की मुराद होती थी. शारदा सिन्हा सशरीर भले अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनके छठ गीत दशकों तक रोम-रोम में पवित्रता का संचार करते रहेंगे.  

शारदा सिन्हा के मशहूर छठ गीत (Sharda Sinha Famous Chhath Puja Geet)

पहिले पहिल छठि मैया (Pahile Pahil Chhathi Maiya)

पहिले पहिल हम कईनी,
छठी मईया व्रत तोहार।
करिहा क्षमा छठी मईया,
भूल-चूक गलती हमार।

उठऊ सूरज, भइले बिहान (Uthau Suruj Bhaile Bihaan)

कौने खेत जनमल धान सुधान हो
कौने खेत डटहर पान ऐ माई
कौन कोखि लिहल जनम ऐ सुरुजदेव
उठ सुरुज भइले बिहान ऐ माई
कौन कोखि लिहल जनम ऐ सुरुजदेव
उठ सुरुज भइले बिहान 

हे छठी मइया (Hey Chhathi Maiya)

पटना के घाट पर
हम हूँ अरगिया देबई
हे छठी मईया
हम ना जाईब दूसर घाट
देखब हे छठी मईया
हम ना जाईब दूसर घाट
देखब हे छठी मईया

सोना सट कुनिया (Sona sat Kuniya)

सोना सट कुनिया हो दीनानाथ
हे घूमइछा संसार
हे घूमइछा संसार
सोना सट कुनिया हो दीनानाथ
हे घूमइछा संसार
हे घूमइछा संसार

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024 Geet: हे छठी मैया, अरग के बेर जैसे शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा है छठ पर्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheetala Saptami 2026: शीतला पूजा में करें इस चालीसा का पाठ, संतान की रोगों से रक्षा करेंगी आरोग्य की देवी!
शीतला पूजा में करें इस चालीसा का पाठ, संतान की रोगों से रक्षा करेंगी आरोग्य की देवी!
Panchang 10 March 2026: आज शीतला सप्तमी का शुभ मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
आज शीतला सप्तमी का शुभ मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
Shab e Qadr 2026: रमजान की सबसे मुकद्दस रात शब-ए-कद्र कब, क्यों कहा जाता है इसे 'नाइट ऑफ पावर'
Shab e Qadr 2026: रमजान की सबसे मुकद्दस रात शब-ए-कद्र कब, क्यों कहा जाता है इसे 'नाइट ऑफ पावर'
New Year 2026 Prediction: नववर्ष 2026 में कौन होगा राजा और कौन मंत्री, ग्रहों की दशा और भविष्यवाणी
नववर्ष 2026 में कौन होगा राजा और कौन मंत्री, ग्रहों की दशा और भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget