एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2024: शनि वक्री हों तो इन कामों को करने से पहले सौ बार सोचें

Shani Vakri 2024: शनि वक्री (Shani retrograde) चल रहे हैं. शनि देव (Shani dev) की उल्टी चाल शुभ नहीं मानी गई है. इस दौरान कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से पहले कई बार सोचें, वरना जीवन में पछताना पड़ेगा.

Shani Vakri 2024: शनि की वक्री (Shani Retrograde 2024) चाल 29 जून 2024 से कुंभ राशि (Kumbh rash) में शुरू हुई थी, इसका समापन नवंबर में होगा. करीब 139 दिन तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे. 15 नवंबर में शनि मार्गी (Shani Margi 2024) होंगे.

खगोलीय दृष्टि से शनि के वक्री होने का मतलब है अपने परिक्रमण मार्ग से विपरीत दिशा या पीछे की ओर बढ़ता हुआ दिखना. शनि ग्रह (Shani Grah) जब वक्री होते हैं तो इनकी दृष्टि का प्रभाव भी बढ़ जाता है. शनि वक्री होने के बाद कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए, नहीं तो परिणाम बुरे होते हैं.

वक्री शनि में इन कामों को करने से पहले सौ बार सोचें (Never do these things during shani vakri)

जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती (Shani sade sati) और ढैय्या (Dhaiya) चल रही है वो शनि की वक्री चाल के दौरान भूलकर भी नए कार्य की शुरुआत न करें. मान्यता है इससे काम में बाधाएं आती है और उसमें कामयाबी नहीं मिलती, संघर्ष बढ़ जाता है.

बुजुर्गों, असहायों और बड़ों का अनादर करने से शनि के दुष्प्रभाव (Shani negative effect) का सामना करना पड़ता है. शनि वक्री हों तब भूलकर भी ये काम न करें. इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है.

शनि के वक्री अवस्था में बेहिसाब धन खर्च न करें, खासकर जिन लोगों पर साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है. ऐसा करने पर पैसों का संकट आ सकता है. फिजूल खर्च करने पर न सिर्फ लक्ष्मी जी नाराज होती है बल्कि शनि की कृपा भी नहीं मिलती. किसी से पैसे उधार लेने से पहले सौ बार सोचें.

शनि वक्री होकर सताए तो क्या करें? (Shani Ke Upay)

  • शनि (Shani Dev) की उल्टी चाल आपको सताने लगे तो रोजाना सुबह-शाम 108 बार शनि मंत्र का जप करें.
  • हर शनिवार शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाएं.
  • शनिवार को ही किसी निर्धन को भोजन का दान करें.
  • शनि की छत्रछाया में आए हर इंसान का कल्याण होता है. शनि की अशुभ दृष्टि से बचना चाहते हैं तो शनिवार को छाया दान करें.

Nag Panchami 2024: नए घर की नींव में क्यों रखा जाता है नाग-नागिन का जोड़ा ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mrityu Panchak 2026: सावधान! आज से लग गया पंचक, इस एक गलती से 5 गुना बढ़ जाएगी मुसीबत, जानें क्या करें और क्या नहीं
सावधान! आज से लग गया पंचक, इस एक गलती से 5 गुना बढ़ जाएगी मुसीबत, जानें क्या करें और क्या नहीं
Tula Weekly Rashifal 5-11 July 2026: तुला वालों को किसी खास की मदद से मिल सकती है अच्छी जॉब, इन बातों का रखें खास ख्याल
तुला वालों को किसी खास की मदद से मिल सकती है अच्छी जॉब, इन बातों का रखें खास ख्याल
Mesh Weekly Horoscope 5-11 July 2026: करियर में शुरुआती चुनौतियां, सप्ताह के अंत में चमकेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ, देखें मेष साप्ताहिक राशिफल
करियर में शुरुआती चुनौतियां, सप्ताह के अंत में चमकेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ, देखें मेष साप्ताहिक राशिफल
Kumbh Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: अवसर से भरपूर सप्ताह, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, कुंभ का साप्ताहिक राशिफल देखें
अवसर से भरपूर सप्ताह, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, कुंभ का साप्ताहिक राशिफल देखें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget