एक्सप्लोरर

Shani Sade Sati: मेष राशि वालों की 2025 में बढ़ेगी टेंशन! लग जाएगी शनि की साढ़े साती

Shani Sade Sati: साढ़े साती को सबसे शनि देव (Shani Dev) की सबसे कष्टकारी दशा मानी गई है. अभी ये तीन राशियों पर चल रही है.

Shani Sade Sati: साढ़े साती को शुभ नहीं माना गया है. शनि देव (Shani Dev) की दृष्टि मात्र से ही सोना राख बन जाता है. इसी कारण शनि की नजर को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि शनि की दृष्टि से देवता, मनुष्य ही नहीं प्रेत भी नहीं बच पाते हैं.

शनि (Shani Dev) को जीवन में शांत रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि शनि महाराज को जब गुस्सा आता है तो राजा को भी रंक बनते देर नहीं लगती है.


Shani Sade Sati: मेष राशि वालों की 2025 में बढ़ेगी टेंशन! लग जाएगी शनि की साढ़े साती

शनि की साढे़ साती (Sade Sati) और ढैय्या के बारे में तो सभी ने सुना होगा. ज्योतिष गणना के अनुसार शनि की शनि की साढ़े साती अभी तीन राशियों पर चल रही है. जिन राशियों पर साढ़े साती चल रही है, वे ये हैं-

  • मकर राशि (Makar Rashi)
  • कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
  • मीन राशि (Meen Rashi)

शनि 2024 में नहीं बदलेंगे राशि (Shan Gochar 2024)
शनि वर्तमान समय में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो उनकी स्वयं की राशि है. यानि शनि देव अपने ही घर में विराजमान है. शनि यहां पर बीते 17 जनवरी 2023 से विराजमान हैं और पूरे साल यानि 2024 तक इसी राशि में गोचर करेंगे.

शनि गोचर 2025 में कब? (Shani Gochar 2025)
साल 2025 शनि का राशि परिवर्तन होगा. वार्षिक पंचांग के अनुसार शनि देव 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे. यानि शनि राशि बदलेंगे. शनि कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में आ जाएंगे, जो कि देव गुरू बृहस्पति की राशि है. 

साढ़े साती 2025 में किन राशियों पर रहेगी (Sade Sati 2025)
मीन राशि में शनि का गोचर होते ही मकर राशि पर से शनि की साढ़े साती समाप्त हो जाएगी. शनि के इस बदलाव से मेष राशि, साढ़े साती की चपेट में आ जाएगी.

नाम के पहले अक्षर से जानें किन राशि पर शुरू होगी शनि की 'साढ़े साती'
मेष  Aries अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
वृषभ Taurus उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
मिथुन Gemini ह, हे, हो, डा, ही, डो
कर्क Cancer ह, हे, हो, डा, ही, डो
सिंह Leo म, मे, मी, टे, टा, टी 
कन्या Virgo प, ष, ण, पे, पो, प
तुला Libra रे, रो, रा, ता, ते, तू
वृश्चिक Scorpio लो, ने, नी, नू, या, यी
धनु  Sagittarius धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
मकर  Capricorn जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
कुंभ  Aquarius  गे, गो, सा, सू, से, सो, द
मीन Pisces दी, चा, ची, झ, दो, दू

मेष राशिफल 2025 (Mesh Rashifal 2025)- शनि की साढ़े साती आरंभ होते ही मेष राशि वालों पर शनि महाराज की विशेष नजर रहेगी. इस दौरान मेष राशि वालों को करियर में दिक्कत आ सकती है. 29 मार्च के बाद आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है. बिजनेस में हैं तो लेनदेन और बाहीखातों को ठीक करें, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं या फिर हानि हो सकती है.

मेष राशि (Aries) वालों के लिए साढ़े साती सेहत में भी गिरावट ला सकती है. नजदीकी संबंध प्रभावित हो सकते है. जॉब करते हैं तो बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. पुरानी संपंति के बिकने की भी स्थिति बन सकती है. कारोबार में घाटे को कम करने के लिए किए जा रहे है प्रयासों का लाभ नहीं मिलेगा. नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है.

उपाय (Shani Upay)
लोगों की भलाई के लिए कार्य करें.हनुमान जी की नित्य पूजा करें.गरीबों को दान दें. अहंकार और क्रोध का त्याग करें. सभी का आदर करें और विद्वान लोगों की संगत करें. निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करें और शनिवार को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं. 

यह भी पढ़ें- जिन घरों में होती हैं ये 5 चीजें, उन्हें शनि देव नहीं देते दंड

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Asta 2026: 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget