एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव को अगर जान लेंगे तो कभी नहीं कहेंगे ये खराब फल देते हैं

Shani Dev: शनि को ज्योतिष शास्त्र में सबसे कठोर ग्रह बताया गया है. शनि की दृष्टि से कोई नहीं बच सकता है. क्या इसीलिए शनि से घबराना चाहिए? इसी प्रश्न का उत्तर जानते हैं.

Shani Dev: शनि देव को ज्योतिष ग्रंथों में सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना गया है. शनि ग्रह को लेकर ज्यादातर लोगों में ये धारणा है कि ये खराब ही करते हैं. जबकि ऐसा कतई नहीं है. किसी भी ग्रह के बारे में गलत राय नहीं बनानी चाहिए. ऐसा करने से भी ग्रहों की शुभता अशुभता में बदल जाती है. शनि महाराज शुभ हैं या अशुभ, समझते हैं.

शनि कौन हैं (Shani Kaun Hai)

पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी शनि के बारे में वर्णन मिलता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार धन की देवी लक्ष्मी ने शनि देव से प्रश्न किया- "हे! शनि देव आप सभी लोगों की धन की हानि करते हैं, क्यों सभी आपकी दृष्टि से पीड़ित रहते हैं."

शनि देव (Shani Dev) ने उत्तर दिया-"माता इसमे मेरा कोई दोष नहीं है, भगवान शिव ने उन्हें तीनों लोक का न्यायाधीश बनाया है, इसलिए जो भी गलत और अनैतिक कार्य करता है, उसे दंड देना ही पड़ता है."

शनि से किन लोगों को नहीं घबराना चाहिए (Shani Se kaise bache)

शनि की क्रूर दृष्टि से बचना है तो उन कामों को कभी नहीं करना चाहिए जो गलत हैं. जो लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं. दूसरों  को सताते हैं, उनका धन, भूमि, मान-सम्मान छीनने का प्रयास करते हैं उन्हें शनि किसी भी कीमत पर माफ नहीं करते हैं. समय आने पर शनि देव इन गलत कामों की सजा देकर ही रहते हैं.

शनि को शांत रखने के लिए क्या करें (Shani Upay)

शनि (Shani Dev) को झूठ बोलने वाले और दिखावा करने वाले लोग पसंद नहीं हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए. शनि जीवन में शुभ फल दें और किसी प्रकार का अनिष्ठ न करें इसके लिए कमोजर लोगों की मदद करें, उनके कल्याण के लिए कार्य करें. जो लोग मेहनत-मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट भरते हैं, उन्हे किसी भी स्थिति में न सताएं. ऐसा करने पर शनि भयंकर परिणाम देते हैं, यहां तक की ऐसे पाप की सजा आने वाली संतानों को भी झेलनी पड़ती हैं.

इसलिए जहां तक संभव हो इनसे मीठा बोलें, इनकी सहायता करें. उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें. यदि ऐसा करते हैं तो शनि (Shani Dev) आपको निश्चित ही शुभ फल प्रदान करेंगे और जीवन में बड़ी सफलताएं दिलाएंगे.

यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, लक्ष्मी जी इन राशियों की भर देंगी झोली


Shani Dev: शनि देव को अगर जान लेंगे तो कभी नहीं कहेंगे ये खराब फल देते हैं

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Rashifal 8 July 2026: इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 8 July 2026: आज बुधवार गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त, बुधादित्य योग का संयोग और पूरा पंचांग देखें
आज बुधवार गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त, बुधादित्य योग का संयोग और पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget