एक्सप्लोरर

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी से सफल होंगे सारे काम, जानें महत्व और ये कथा

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी साल 2024 की पहली एकादशी होगी. इस व्रत को करने से सारे काम में सफलता मिलती है, सारे पाप खत्म हो जाते हैं. जानें सफला एकादशी की डेट, महत्व, कथा

Saphala Ekadashi 2024 Date: 7 जनवरी 2024 को नए साल की पहली एकादशी यानी सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. पौष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली सफला एकादशी अपने नाम स्वरूप साधक के समस्त कार्य को सफल बनाती है.

इस व्रत को करने से नौकरी-व्यापर, शिक्षा संबंधी आधि क्षेत्रों में सफलता मिलती है. सफला एकादशी का व्रत कथा के बिना अधूरा माना गया है, जानें सफला एकादशी का महत्व और कथा.

सफला एकादशी 2024 (Safala Ekadashi Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में चम्पावती नगरी में महिष्मान नामक एक राजा उसके चार पुत्रों के साथ रहता था. उसका सबसे बड़ा लुम्पक नाम का पुत्र महापापी और दुष्ट था. वह हमेशा कुकर्मों में लीन रहकर देवी देवताओं की निंदा करता था. एक दिन राजा ने क्रोध में आकर उसे राज्य से बेदखल कर दिया था. इसके बाद लुम्पक जंगल में रहकर मांसाहार खा कर अपना जीवन यापन कर रहा था.

पापी ने अनजाने में पूरा किया सफला एकादशी व्रत

कहते हैं कि कभी-कभी अनजाने में भी प्राणी ईश्वर की कृपा का पात्र बन जाता है। ऐसा ही कुछ लुम्पक के साथ भी हुआ. एक बार भीषण ठंडी की वजह से वह रात में सो नहीं पाया. रातभर ठंड में कांपता रहा जिसके कारण वह मूर्छित हो गया. उस दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि थी. अगले दिन जब होश आया तो अपने पाप कर्मों पर पछतावा हुआ और उसने जंगल से कुछ फल इक्ट्‌ठा किए और पीपल के पेड़ के पास रखकर भगवान विष्णु का स्मरण किया. इस सर्द रात को भी उसे नींद नहीं आई वह जागरण कर श्रीहरि की आराधना में लिप्त था. ऐसे में अनजाने में उसने सफला एकादशी का व्रत पूरा कर लिया.

कार्यों में पाई सफलता

सफला एकादशी व्रत के प्रताप से विष्णु जी ने उसे समस्त पापों से मुक्त कर दिया और वह पुन: राज्य में पिता के पास रहने लगा. पिता ने सारी बात जानकर पुत्र लुम्पक को राज्य की जिम्मेदारी सौंप दी और वन में हरि भजन करने चले गए. लुंम्पक ने वृद्धावस्था तक शास्त्रानुसार राज किया और अंत में वन में जाकर विष्णु जी का पूजा, एकादशी व्रत के फल स्वरूप मोक्ष प्राप्त हुआ. मान्यता है कि सफला एकादशी का व्रत व्यक्ति के सारे कार्य सिद्ध कर देता है.

Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, दिवाली, रक्षाबंधन ? यहां देखें पूरे साल के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget