एक्सप्लोरर

Sakat Chauth 2023 Puja Time: सकट चौथ पर जानें मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय से जुड़ी डिटेल्स

Sakat Chauth 2023 Puja Time: बहुत ही शुभ योग में आज सकट चौथ का व्रत व पूजन किया जा रहा है. सुबह की पूजा के बाद सांयकाल की पूजा भी शुभ मुहूर्त पर करना अनिवार्य होता है.

Sakat Chauth 2023 Evening Puja Time: आज यानी मंगलवार 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ का व्रत और पूजन किया जा रहा है. यह भगवान गणेश के प्रमुख त्योहारों में एक है जोकि माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ती है. इसे संकटा चौथ, संकष्टी चतुर्थी, माघ संकष्टी, तिलकुट चौथ, लंबोदर संकष्टी और सकट चौथ जैसे कई नामों से जाना जाता है.

सकट चौथ पर व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. सकट चौथ पर प्रात:काल पूजा-पाठ करने के बाद सांयकाल की पूजा भी महत्वपूर्ण होती है. सांयकाल में शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से ही व्रत सफल और संपन्न होता है. जानते हैं शाम में सकट चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और चंद्रोदय का समय.

सकट चौथ सांयकाल पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

  • सकट चौथ संध्या पूजन मुहूर्त- शाम 07:24 मिनट से रात्रि 09:05 मिनट तक
  • प्रीति योग: सुबह 11:20 तक, इसके बाद से आयुष्मान योग का आरंभ
    सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 07:15 से सुबह 09:01 तक

सकट चौथ पूजा विधि

सकट चौथ में सुबह की तरह की शाम में भी शुभ मुहूर्त पर भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें. गणेशजी का गंगाजल से अभिषेक कर वस्त्र या जनेऊ आदि अर्पित करें. इसके बाद चंदन या हल्दी से तिलक करें. पूजा में अक्षत, दूर्वा,कुमकुम, धूप, दीप,इत्र, पुष्प, फल, आदि चढ़ाएं और गणेश जी को मोदक, तिल और गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश चालीसा और सकट चौथ की व्रत कथा का पाठ करें. आखिर में गणेश जी की आरती करें.

सकट चौथ 2023 पर चंद्रोदय समय और पूजा
सकट चौथ पर रात में चंद्रोदय 08:41 पर होगा. चंद्रोदय के बाद दूध, जल और अक्षत से चंद्रमा को अर्घ्य दें और पूजन करें. इसके बाद हाथ जोड़कर हाथ जोड़कर व्रत-पूजन में हुई भूलचूक के लिए क्षमाप्रार्थना करें और साथ ही संतान की दीर्घायु व सौभाग्य के लिए कामना करें. इसके बाद व्रत का पारण करें.

ये भी पढ़ें: Sakat Chauth 2023 Moon Time: सकट चौथ पर जानें अपने शहर के अनुसार चांद निकलने का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget