एक्सप्लोरर

Rose Day 2024: गुलाब का फूल किन देवी-देवताओं की पूजा में चढ़ाया जाता है, जानिए वास्तु और ज्योतिष में इसका महत्व

Rose Day 2024: हर साल 7 फरवरी के दिन को रोज डे के रूप में मनाया जाता है. लेकिन इसी के साथ गुलाब के फूल का धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी विशेष महत्व है और कई देवी-देवताओं को गुलाब के फूल प्रिय हैं.

Rose Day 2024: प्यार-मोहब्बत वाला सप्ताह वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत रोज डे यानी गुलाब दिवस (Rose Day) से मानी जात है, जिसकी शुरुआत आज 7 फरवरी से हो चुकी है. हर साल 7 फरवरी के दिन को रोज डे के रूप में मनाया जाता है. आज के दिन प्रेमी जोड़े, पति-पत्नी एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर प्रेम जाहिर करते हैं. इसका कारण यह है कि गुलाब के फूल को प्रेम, सुंदरता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है.

लेकिन इसी के साथ धार्मिक रूप से भी गुलाब के फूल का काफी महत्व होता है और पूजा-पाठ में गुलाब के फूल चढ़ाए जाते हैं. पूजा के दौरान फूल चढ़ाने का विधान है. वहीं भगवान को उनके प्रिय फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं. आइये जानते हैं किन देवी-देवताओं की पूजा में गुलाब का फूल चढ़ाया जाता है. साथ ही जानते हैं गुलाब के फूल का ज्योतिषीय महत्व-

गुलाब के फूल का ज्योतिषीय और वास्तु महत्व  

पूजा पाठ जैसे अनुष्ठान बिना फूल के अधूरी मानी जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुलाब का फूल कई देवी-देवताओं को बहुत पसंद है. खासकर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा में गुलाब का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है. वहीं गुलाब फूल की खुशबू का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और लाल रंग के गुलाब फूल का संबंध मंगल ग्रह से होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे में गुलाब के ताजे फूल रखने से वातारण सकारात्मक होता है और आपसी रिश्ते में प्यार बढ़ता है. साथ ही घर के उत्तर या पूर्व दिशा में इसका पौधा लगाना अच्छा माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है.

किन देवी-देवताओं को प्रिय है गुलाब

हनुमानजी को गुलाब का फूल चढ़ाने के कई लाभ हैं. 11 मंगलवार तक ताजे लाल गुलाब के फूल हनुमान जी को चढ़ाने से मनोरथ पूर्ण होते हैं.
भगवान शिव को सफेद या लाल गुलाब का फूल चढ़ाया जाता है.
मां दुर्गा को भी लाल रंग के गुलाब का फूल चढ़ाना शुभ होता है.
देवी लक्ष्मी को कमल के साथ ही गुलाब का फूल भी प्रिय है. लक्ष्मी जी को गुलाब चढ़ाने से घर पर सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
श्रीकृष्ण की पूजा में भी गुलाब के फूल चढ़ाए जाते हैं. इससे पारिवारिक क्लेश दूर होता है.
भगवान विष्णु की पूजा में भी गुलाब के फूल अर्पित किए जाते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान-

  • भगवान को फूल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि फूल की डाली में कांटे न हों.
  • पूजा में कभी भी काले रंग के गुलाब के फूल का इस्तेमाल न करें. इसे अशुभ माना जाता है.
  • पूजा-पाठ में हमेशा ताजे गुलाब के फूल ही चढ़ाएं. भगवान को बासी या मुरझाए फूल नहीं चढ़ाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: Astrology: आपकी सुंदर त्वचा पर दाग लगा सकता है ये ग्रह, दमकती और खिलखिलाती स्किन के लिए ऐसे करें मजबूत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Happy Poila Baisakh 2026 Wishes: पोईला बैसाख पर दें बंगाली नववर्ष की बधाई, कहें- शुभो नबो बोर्शों
Happy Poila Baisakh 2026 Wishes: पोईला बैसाख पर दें बंगाली नववर्ष की बधाई, कहें- शुभो नबो बोर्शों
Alia Bhatt के स्लीप हैबिट से Sadhguru हुए हैरान! आपको भी जानना चाहिए नींद और आराम का असली सच
आलिया भट्ट के स्लीप हैबिट से सद्गुरु हुए हैरान! आपको भी जानना चाहिए नींद और आराम का असली सच
Masik Shivratri 2026: वैशाख मासिक शिवरात्रि कल ? इस मुहूर्त में शिव साधना होगी फलदायी
वैशाख मासिक शिवरात्रि कल ? इस मुहूर्त में शिव साधना होगी फलदायी
Rashifal 15 April 2026: मीन राशि में नीच राजभंग योग बनेगा, सभी 12 राशियों में जानें किसे होगी लाभ, किसे नुकसान
मीन राशि में नीच राजभंग योग बनेगा, सभी 12 राशियों में जानें किसे होगी लाभ, किसे नुकसान

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget