एक्सप्लोरर

Ravan Updesh: मृत्यु शैय्या पर लेटे रावण ने लक्ष्मण को दिए जीवन के अहम उपदेश, जानें क्या कहा

Ravana Updesh: माता सीता का हरण करने के कारण रावण को बुरा माना जाता है और यही रावण के अंत का भी कारण बना. लेकिन रावण जब मृत्यु शैय्या पर था, तब उसने लक्ष्मण को जीवन से जुड़े कुछ खास उपदेश दिए थे.

Ravana Updesh in Hindi: रावण भले ही बहुत ताकतवर था लेकिन माता सीता का छलपूर्वक हरण करने और उन्हें बंदी बनाकर रखने के अपराध के कारण ही उसका अंत भगवान राम द्वारा किया गया. लेकिन भगवान राम भी यह मानते थे कि, रावण के जैसा महाज्ञानी और विद्वान संसार में कोई नहीं. इसलिए तो उन्होंने लक्ष्मण को रावण से ज्ञान प्राप्त करने का आदेश दिया.

लंकापति रावण राक्षस कुल के राजा थे. लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि, रावण की तरह दूसरा कोई व्यक्ति नहीं था. लंकाधिपति दशानन रावण बलशाली, महापराक्रमी योद्धा, परम शिव भक्त, वेदों के ज्ञाता और महापंडित थे.

इन गुणों के बावजूद भी रावण को माता सीता के हरण की सजा मिली और भगवान राम के हाथों उसका अंत हुआ. रावण जब मृत्यु शैय्या पर था, तब भगवान राम ने लक्ष्मण को आदेश दिए कि, वह रावण के अंतिम समय में उनसे जीवन के अहम ज्ञान को प्राप्त करे, जो रावण के अलावा और कोई नहीं दे सकता है.

 राम के कहने पर रावण से शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे लक्ष्मण

राम ने लक्ष्मण से कहा, तुम रावण के पास जाओ और उससे जीवन की अहम शिक्षाएं प्राप्त करो. भगवान राम के आदेश पर लक्ष्मण भी मरणासन्न अवस्था में पड़े रावण के सिर के पास जाकर खड़े हो गए. लेकिन रावण ने लक्ष्मण से कुछ भी नहीं कहा.

लक्ष्मण राम के पास आकर बोले, प्रभु! मैं बहुत देर तक रावण के पास खड़ा रहा. लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा. भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा, किसी से ज्ञान प्राप्त करने के लिए उसके सिर नहीं बल्कि चरणों के पास रहना चाहिए. तब लक्ष्मण रावण के चरणों के पास जाकर बैठ हो गए. इसके बाद रावण ने लक्ष्मण को अंतिम समय में जीवन से जुड़े गूढ़ उपदेश दिए. रावण द्वारा बताई इन बातों का महत्व आज भी है और हर किसी को इसे जरूर जानना चाहिए.

मरणासन्न अवस्था में रावण ने दिए ये उपदेश

  • रावण लक्ष्मण से कहते हैं कि, किसी शुभ या अच्छे काम को करने में कभी भी देर नहीं करनी चाहिए. लेकिन बुरे या अशुभ काम के प्रति जितना हो सके मोह वश में करे या उसे टालने का प्रयास करे.
  • व्यक्ति को कभी भी अपनी शक्ति और पराक्रम का घमंड नहीं करना. इतना अंहकार कभी नहीं होना चाहिए कि उसे अपना शत्रु और रोग तुच्छ लगने लगे. क्योंकि छोटे से छोटा रोग भी प्राणघातक हो सकता है और कमजोर शत्रु भी खतरनाक हो सकता है. मेरे लिए राम और उसकी वानर सेना को तुच्छ मानना ही सबसे बड़ी भूल थी, जोक मेरी मृत्यु का कारण बनी और आज में मैं तुम्हारे सामने मरणासन्न अवस्था में पड़ा हूं.
  • रावण ने तीसरा उपदेश देते हुए लक्ष्मण को ज्ञान की बातें बताते हुए कहा कि, व्यक्ति को शत्रु और मित्र के बीच पहचान करने की परख होनी चाहिए. हमारी सबसे बड़ी भूल यह होती है कि हम अपने शत्रु को मित्र समझ लेते हैं, जोकि बाद में हमारे शत्रु साबित होते हैं. वहीं जिसे हम शत्रु समझकर पराया कर देते हैं वही हमारे असली मित्र होते हैं.
  • रावण ने लक्ष्मण को ज्ञान देते हुए कहा कि, अपने जीवन के गुप्त रहस्यों कभी किसी को भी नहीं बताना चाहिए. फिर चाहे कोई कितना भी सगा क्यों न हो. लंका में रहते हुए विभीषण मेरा शुभेच्छु था और मैंने उसे अपने सारे गुप्त राज बताए थे. लेकिन जब वह राम की शरण में गया तो मेरे विनाश का कारण बन गया.

ये भी पढ़ें: Kark Sankranti 2023: कर्क संक्रांति कब ? जानें सूर्य पूजा का मुहूर्त, महत्व, इस दिन से सूर्य होंगे दक्षिणायन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget