एक्सप्लोरर

Ramadan 2024 Date: रमजान के पाक महीने में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं जानते तो जान लें

Ramadan 2024 Rules: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और सबसे पवित्र महीना होता है. इसमें पूरे एक महीने रोजा रखा जाता है. अगर आप रमजान में रोजा रखते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Ramadan 2024: मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत ही पाक (पवित्र) होता है. यह इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार साल का नौंवा महीना होता है. रमजान के पाक महीने में लोग पूरे एक महीने तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा (व्रत) रखते हैं. साथ ही माह-ए-रमाजन में नमाज अदा करने, जकात, फितरा आदि का भी महत्व होता है. मान्यता है कि रमजान में अल्लाह की इबादत करने और नेक काम करने का 70 गुणा अधिक सवाब (पुण्य) मिलता है.

इस साल रमजान महीने की शुरुआत 11 मार्च 2024 से हो रही है. 12 मार्च को रमजान का पहला और 9 अप्रैल को आखिरी रोजा रखा जाएगा. वहीं ईद-उल-फितर का पर्व 10 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा. इस्लाम में रमजान महीने से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं, जिसका पालन हर मुसलमान को करना चाहिए. आइये जानते हैं रमजान महीने से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में.

रमजान 2024 माह के नियम (Ramada 2024 Rules)

क्या करें: रमजान के पवित्र महीने में रोजाना पांच वक्त की नमाज अदा करना अनिवार्य होता है. रोजा रखने पर सही वक्त पर सहरी और इफ्तार करें. इस माह खुदा की इबादत और नेक कामों को अधिक से अधिक करें. रमजान में रोजा के दौरान अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा दान जरूर करें. इसे जकात कहा जाता है. साथ ही जरूरतमंदों को सहरी और इफ्तार के लिए खाने-पीने की चीजों का दान करें.

क्या नहीं करें: रोजा रखने वाले मुसलमानों को रोजा के दौरान ध्रूमपान नहीं करना चाहिए. सहरी करने के बाद आप कुछ भी न खाएं पीएं. सहरी के बाद सीधा इफ्तार के समय रोजा खोलें. रमजान में म्यूजिक सुनना, टीवी देखना या मनोरंजन आदि के लिए फिल्में देखने से बचें. इस महीने आप अल्लाह की इबादत में अधिक से अधिक समय बिताएं. रोजा रखने के दौरान शारीरिक संबंध भी नहीं बनाना चाहिए. रोजा के दौरान किसी अन्य व्यक्ति के प्रति मन में द्वेष भावना भी नहीं रखना चाहिए. गाली-गलौज या वाद-विवाद से भी इस दौरान दूर रहें. रोजा के दौरान दवा का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इससे रोजा टूट सकता है. यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है या दिन में दवा लेना जरूरी है तो ऐसे में रोजा न रखने की इजाजत है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2024 Date: माह-ए-रमजान कब शुरू हो रहा है, जानिए सेहरी और इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget