एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2022: मई में प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, और टाइम

Pradosh Vrat May 2022: मई का महीना शुरू हो चुका है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास चल रहा है. वैशाख मास का प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) कब है, आइए जानते हैं.

Pradosh Vrat 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास चल रहा है. वैशाख मास में भगवान शिव की पूजा को विशेष माना गया है. वैशाख मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो चुका है. हर माह के दोनों पक्षों में आने वाली त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है. शिव भक्त इस व्रत का इंतजार करते हैं. वैशाख में पड़ने वाले प्रदोष व्रत पर विशेष संयोग बन रहा है. जिस कारण शिव भक्तों के लिए इसका महत्व बढ़ जाता है.

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव को प्रदोष व्रत बेहद प्रिय है. प्रदोष व्रत हर माह दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने और व्रत करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. भोलेनाथ भक्तों के कष्ट दूर करते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. पंचाग के अनुसार जिस दिन प्रदोष व्रत होता है, उसी दिन के नाम पर प्रदोष व्रत का नाम होता है. जैसे अगर सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़े, तो उसे सोम प्रदोष व्रत और मंगलवार को पड़ने वाले व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है.

प्रदोष व्रत कब है? (Pradosh Vrat 2022)
पंचाग के अनुसार त्रयोदशी तिथि भगवान शिव की कृपा दिलाती है. वैशाख माह में प्रदोष व्रत 13 मई 2022, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. इस दिन त्रयोदशी की तिथि 13 मई को शाम 5:29 बजे से शुरु होकर 14 मई 2022, शनिवार की दोपहर 3:24 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत के दौरान भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ समय सायंकाल 07: 04 पी एम से 09: 09 पी एम बना हुआ है.

प्रदोष व्रत की विधि (Pradosh Vrat Vidhi)
प्रदोष व्रत में नियम और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करके भगवान शिव के सामने प्रदोष व्रत का संकल्प लें. इसके बाद ​विधि-विधान से शिव पूजन और अर्चना करें. शाम के समय प्रदोष काल में एक बार फिर स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से शिव का विशेष पूजन किया जाता है. प्रदोष व्रत की कथा का श्रवण करें. इस दिन रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026 Live: गुरु पूर्णिमा आज या कल ? स्नान-दान और गुरु पूजन का मुहूर्त, विधि सब यहां देखें
गुरु पूर्णिमा आज या कल ? स्नान-दान और गुरु पूजन का मुहूर्त, विधि सब यहां देखें
Sawan 2026: शिवलिंग पर ये 5 चीजें चढ़ाने से बचें, पूजा से पहले जान लें सही नियम
Sawan 2026: शिवलिंग पर ये 5 चीजें चढ़ाने से बचें, पूजा से पहले जान लें सही नियम
Kanwar Yatra 2026: सावन में क्यों खास मानी जाती है कांवड़ यात्रा ? महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया रहस्य
सावन में क्यों खास मानी जाती है कांवड़ यात्रा ? महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया रहस्य
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा, मुजफ्फरनगर में खाने की शुद्धता पर नजर, QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत
कांवड़ यात्रा 2026, मुजफ्फरनगर में खाने की शुद्धता पर नजर, QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget